फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नहीं है राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत, नई जानकारी आई सामने

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम की हनीप्रीत
भारतीय पुलिस के लिए पहेली बनी राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत नेपाल में नहीं है। इस बात का खुलासा खुद नेपाल पुलिस कर रही है, साथ ही नहीं जानकारी भी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हनीप्रीत का नेपाल में छिपना आसान नहीं
भारतीय मीडिया में हनीप्रीत के बिहार से सटे सीमावर्ती नेपाली शहर विराटनगर में होने की खबर के बाद नेपाल पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। नेपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तलाशी में हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मोरंग जिले के पुलिस अधिकारी अरुण बीसी ने कहा कि हनीप्रीत का नेपाल में छिपना आसान नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हनीप्रीत दूसरे किसी देश में भी जा सकती है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
नेपाल पुलिस बोली- भारतीय पुलिस ने संपर्क नहीं किया
भारतीय मीडिया में भले ही हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खबरें चल रही हों लेकिन इस मामले में भारतीय पुलिस ने अब तक नेपाल से कोई संपर्क नहीं किया है। नेपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के जरिये हनीप्रीत के नेपाल में होने की बात का पता चला है, लेकिन भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया गया है।

4 of 6
Honeypreet Insan
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी मनोज न्यौपाने ने मंगलवार को कहा कि उन्हें हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच अनौपचारिक तौर पर बातचीत हुई हो अथवा होने वाली हो, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नेपाल के उच्च पुलिस अधिकारियों ने मीडिया द्वारा नेपाल में भारतीय पुलिस द्वारा छापेमारी के किए जा रहे दावे को गलत बताया।
विज्ञापन

5 of 6
Honeypreet Insan
उच्च अधिकारियों का कहना है कि कुछ भारतीय छिपने के लिए नेपाल चले आते हैं यह बात सही है, लेकिन हनीप्रीत नेपाल में छिपी है या नहीं इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं हनीप्रीत को भारत में सुरक्षित रखने के लिए उसके नेपाल भाग आने की खबरें तो नहीं फैलाई जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी सिर्फ अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है। लेकिन हनीप्रीत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : social media
अधिकारियों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ऐसे में किसी अपराधी की नेपाल में गिरफ्तारी के मामले में भी कहा जाता है कि उसे नेपाल से लगी भारतीय सीमा से पकड़ा गया है। दूसरी ओर, हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को देशद्रोह और पंचकूला में हिंसा भड़काने के मामले में नामजद किया है। पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसका नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने उस पर कोई अलग से मामला दर्ज नहीं किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें