फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें...राम रहीम के बारे में 5 चौंकाने वाले खुलासे, जेल जाने के बाद पहली बार बोला 'बाबा'

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
राम रहीम - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जेल जाने के बाद पहली बार बाबा का बड़ा बयान भी सामने आया है। सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म के दोषी रोहतक निवासी किशन शर्मा ने डेरामुखी के बारे मीडिया को अहम जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 11
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
रोहतक के पाडा मोहल्ला निवासी किशन शर्मा ने बताया कि वह जेल से पंद्रह दिन पूर्व ही पैरोल पर छूटा था। शुक्रवार को उसके पैरोल का अंतिम दिन था। जेल जाने से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात करते हुए किशन शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व जेल में बंद कलाकारों के बीच गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राम रहीम ने भी भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन

3 of 11
Ram Rahim
जेल प्रशासन की मंजूरी के बाद रामरहीम ने अपने गुरू को समर्पित दो भजन एक तीन मिनट जबकि दूसरा करीब पांच मिनट का सुनाया था। भजन सुनाते समय रामरहीम की आंखों में दर्द था। राम रहीम का कहना था कि इंसान गलतियों का पुतला है। मैंने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी, जितनी मुझ पर थोपी गई है। जेल में बंद कलाकारों की भी रामरहीम ने हौसला अफजाई किया था।

 

4 of 11
ram rahim
किशन ने बताया कि राम रहीम को अभी भी बिल्कुल अलग बैरक में रखा जाता है, हालांकि पांच अन्य कैदी भी उनके साथ रहते हैं। जेल में राम रहीम को वीआईपी सुविधा देने की बात से इनकार किया। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है। इस संबंध में जेल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

5 of 11
ram rahim
पब्लिक से बातें शेयर करना चाहता है राम रहीम
किशन ने दावा किया उसकी सिर्फ कार्यक्रम के दौरान ही राम रहीम से मुलाकात हुई थी। राम रहीम ने कहा था कि वह लोगों ने अपनी बात शेयर करना चाहता है। बताया कि अब जेल में बंद करीब चालीस प्रतिशत बंदी राम रहीम को पसंद करते हैं। जबकि बाकी राम रहीम का विरोध करते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
राम रहीम ने किया था जेल में भंडारा
किशन शर्मा ने दावा किया कि दो माह पूर्व ही राम रहीम ने जेल में भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें बंदियों को देशी घी से निर्मित पूड़ी, हलवा, सब्जी आदि दिए गए थे। हालांकि खाना खिलवाने में राम रहीम शामिल नहीं था।
विज्ञापन

7 of 11
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया है
जेल सूत्रों के अनुसार, रामरहीम जेल में बंद सभी कैदियों से मिलकर अपना दर्द बांटना चाहता है। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। बावजूद इसके उसे फंसाया गया। नौ माह से जेल में बंद होने के बाद भी राम रहीम को आधे से अधिक बंदी अभी तक नहीं देख सके हैं।

8 of 11
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा
दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा दुष्कर्मी राम रहीम इन दिनों जेल में खाने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन राम रहीम को समय पर खाना उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। प्रतिदिन राम रहीम जेल में सब्जी की खेती में सहयोग रहा है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती दिनों में राम रहीम ने कई बार जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने को खाने से इनकार कर दिया था।

9 of 11
ram rahim
पिछले कई दिन से राम रहीम खुद दोपहर व शाम में खाने के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाता है। कुछ देर होते ही वह खुद ही खाना मांगने लगता है। जेल में राम रहीम से प्रतिदिन बैंगन से लेकर आलू व अन्य सब्जियों की खेती कराई जा रही है। राम रहीम के खेत में मेहनत करने को भी भूख लगने का कारण माना जा रहा है। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।

10 of 11
Ram Rahim - फोटो : File Photo
अलग बैरक में ही कराई जाती है मुलाकात
सूत्रों के अनुसार राम रहीम से मिलने वाले लोगों की मुलाकात जेल में बनी अलग बैरक में ही कराई जाती है। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता है तो अन्य बंदियों को अंदर कर दिया जाता है। राम रहीम से मिलने वाले उसके परिवार के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।
विज्ञापन

11 of 11
ram rahim
नाश्ते से लेकर खाना तक कराया जाता है उपलब्ध
सूत्रों के अनुसार जेल में सुबह के समय बंदियों को बिस्कुट, चाय, ब्रेड जबकि दोपहर व शाम के समय खाने में आलू, छोले की सब्जी से लेकर रोटी उपलब्ध कराई जाती है। अन्य सामान के लिए कैंटीन उपलब्ध है, जिस पर कोई भी सामान खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें