20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का अब एक ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लालू प्रसाद यादव भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम
- फोटो : SELF
दरअसल, जिस काम के लिए रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद लॉ ग्रेजुएट लालू को प्रतिमाह 2790 रुपये मिलेगा। उसी काम के लिए सुनारिया जेल में बंद दसवीं फेल राम रहीम को 1200 रुपये मिलते हैं। जेल प्रशासन उसकी अब तक की मजदूरी खुलने वाले खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। जेल प्रशासन इसी माह में राम रहीम का बैंक खाता खुलवा कर उसकी मजदूरी ऑन लाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
गुरमीत राम रहीम
जेल मैनुअल के हिसाब से कैदियों को मिलने वाला काम सुरक्षा, शिक्षा के आधार पर जेल अधीक्षक तय करता है। राम रहीम को अनस्किल्ड लेबर के रूप में रखा गया है। प्रबंधन का गुर सिखाने में मास्टर रहे लॉ ग्रेजुएट लालू को जेल में माली का काम मिला है। 25 अगस्त से सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को माली का काम दिया गया है। जेल प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा व योग्यता को देखते हुए काम का आवंटन किया जाता है।
4 of 6
राम रहीम
जेल में कैदी की योग्यता के अनुसार उसे काम का आवंटन किया जाता है। जेल के भीतर अगर कोई स्कूल चल रहा है कोई कैदी पढ़ाने की योग्यता रखता है तो प्रबंधन उसे मौका देता है। राम रहीम के जेल में बंद होने के बाद 138 दिन बीत गए हैं। उसकी दिहाड़ी को जोड़ कर इसी माह में खुलने वाले बैंक खाते में डाला जाएगा। अब तक वह जेल में 5520 रुपये की मजदूरी कर चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
साल में पहली बार सोमवार को मिलने नहीं आये परिजन
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को सोमवार को अपने परिवार के लोगों से मिलने का इंतजार रहता है। उसकी परिवार वालों से मिलाई चार बजे के बाद कराई जाती है। नये साल पर पहला सोमवार था। जिसमें उसके परिवार की ओर से कोई मिलने नहीं आ पाया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी, बेटा व दामाद उससे मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंचे थे।
जेल मैनुअल के हिसाब से राम रहीम को माली के पद की तय मजदूरी दी जा रही है। जेल में काम के आवंटन का अधिकार जेल अधीक्षक का होता है। शिक्षा, योग्यता व सुरक्षा को देखते हुए वह अपने विवेक से उसका आवंटन करता है। - जगजीत सिंह, आईजी जेल, हरियाणा