फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें...राम रहीम के करीबी राकेश इंसां का कबूलनामा, बाबा और हनीप्रीत के कई राज उगले

Tue, 29 May 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
फाइल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के करीबी राकेश इंसां का कबूलनामा पढ़ेंगे तो बाबा और हनीप्रीत के कई सच पता चल जाएंगे, यहां पढ़िए।
विज्ञापन

2 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में जो दंगे हुए थे, इसकी पूरी प्लानिंग डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हुई थी। इसके बारे में राम रहीम पहले से ही जानता था। यह खुलासा किया डेरे की कोर कमेटी के सदस्य रहे राकेश इंसां ने। अपने कबूलनामे में गुरलीन उर्फ राकेश ने माना है कि पंचकूला को जलाने की साजिश राम रहीम के इशारे पर ही रची गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
हालांकि हिंसा मामले में अभी तक डेरामुखी को आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर एएस चावला का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जैसे ही पुख्ता सबूत मिलेंगे, कार्रवाई की जाएगी। डेरा की कोर कमेटी का सदस्य गुरलीन उर्फ राकेश, डेरा प्रमुख और हनीप्रीत का बेहद करीबी रह चुका है। हिंसा के ठीक नौ महीने बाद शुक्रवार को आरोपी गुरलीन उर्फ राकेश की चार्जशीट अदालत को सौंपी गई।

4 of 7
ram rahim
गुरलीन ने अपने कबूलनामे में कहा है कि हिंसा के लिए बनाई गई योजना डेरा प्रमुख के इशारे पर ही बनी। इसी के तहत 17 अगस्त को सिरसा डेरे में बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि कैसे पंचकूला को जलाते हुए बाबा को फरार कराना है। बता दें कि 25 अगस्त 2017 को बाबा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया था। एफआईआर नंबर-345 में अब तक 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल
राकेश ने बताया कि सब कुछ प्लानिंग के अनुसार डेरे में हुआ था। पंचकूला में भीड़ जमा करने के लिए भी पूरी प्लानिंग हुई थी। लोगों को लाने, खाने का इंतजाम करने के बारे में भी योजना बनाई गई थी। राकेश ने कबूल किया है कि बिना किसी डर और लालच के अपनी सहमति से 1990 में शाह सतनाम महाराज से नाम दान लिया था। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी डेरा सच्चा सौदा सिरसा से नाम दान ले रखा है।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim singh
राकेश ने माना कि वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा की एग्जीक्यूटिव कमेटी का मेंबर और ट्रस्टी भी है। इसके अलावा वह हकीकत इंटरनेशनल लिमिटेट और एमएसजी ऑल ट्रेडिंग इंटरनेशन प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर भी है। राम रहीम का विश्वास पात्र है। 2009 में सिरसा से आर्म लाइसेंस भी बनवाया था, जिस पर एक पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक और एक 315 बोर बंदूक को चढ़ाई गई थी। यह हथियार राम रहीम ने खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim
राकेश ने अपने कबूलनामे में कई नामों का खुलासा किया। राकेश के मुताबिक, 18 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में स्थित तेरावास में हनीप्रीत व आदित्य इंसा की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई थी। इसमें उसके खुद के अलावा, डेरा की चेयरपर्सन विपासना, राकेश पीए, गोविंद, जसवीर सिंह,कुरुक्षेत्र डेरा का प्रवक्ता दिलावर सिंह, पवन इंसा ,महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ महेंद्र इंसा, प्रदीप गोयल ,राजकुमार वासी कैथल, रतिलाल,उमेद इंसा, रणवीर सिंह, ओमपाल, हरदम सिंह, देसू जोधा, सरदार चमकौर सिंह, सुरेंद्र धीमान, नवीन कुमार उर्फ गोपीराम,राम सिंह, बलवीर बलराज , दान सिंह, गुलाब सिंह उर्फ गुलाबो, विजय कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें