फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं बाबा गुरमीत राम रहीम, डेरा सच्चा सौदा से कब जुड़े?

Sat, 26 Aug 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
बाबा गुरमीत राम रहीम
एक गुरु, बाबा गुरमीत राम रहीम और दुनिया भर में उनके करोड़ों फोलोअर्स। जानिए आखिर कौन हैं डेरा मुखी और ये डेरा सच्चा सौदा से कैसे, कब जुड़े?
विज्ञापन

2 of 9
राम रहीम - फोटो : self
गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 9
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है।

4 of 9
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।
विज्ञापन

5 of 9
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : Bureau
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम 68 सालों से चल रहा है। डेरे का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं।
विज्ञापन

6 of 9
डेरा प्रमुख
दुनिया भर में डेरे के करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं, जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। डेरे के बारे में एक खास बात यह है कि सिरसा में सभी दुकानों के नाम के आगे सच शब्द लिखा जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
बाबा गुरमीत राम रहीम
बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट', 'हिन्द का नापाक को जवाब' आईं।

8 of 9
ram rahim singh
साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। यह अवार्ड उन्हें उनकी फिल्मों में किए गए बेहतरीन अ​भिनय के लिए दिया गया। 6 फरवरी 2017 की शाम को मुम्बई के अंधेरी स्थित होटल पेनिनसुला ग्रैंड में आयोजित तीसरे ब्राइट अवॉडर्स में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

9 of 9
गुरमीत राम रहीम
बाबा को एक नामी कंपनी ने इंजीनियर एक्सलैंस अवार्ड से भी सम्मानित किया है। कंपनी के इंजीनियर डेरा प्रमुख कीआर्ट देखकर उनके मुरीद हो गए थे। गीत और नृत्य के साथ राम रहीम सिंह का रिश्ता 6 वर्ष पहले तब शुरू हुआ, जब उन्होंने अपना पहला रू-ब-रू रॉक सेशन का मंचन अक्तूबर 2011 में किया। बाबा अपने गीत स्वयं लिखते हैं और सभी गीतों का संगीत भी खुद ही तैयार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें