फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 8 घंटे काम करता है राम रहीम, मिलते हैं सिर्फ 20 रूपये, ये है दिनचर्या

Wed, 20 Sep 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim
रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम को जेल में सब्जियां उगाने का काम मिला है। साथ ही देखिए कैसे राम रहीम का पूरा दिन गुजरता है।
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim's Products
करीब 1100 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा करने वाला डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह कभी ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था, आज उसे जेल में आठ घंटे मजदूरी करनी पड़ रही है। इसके बदले में उसे 20 रुपए रोजाना मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
राम रहीम
जेल परिसर में राम रहीम को सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। राम रहीम द्वारा उगाई गईं सब्जियों को बाहर बेचा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें जेल के मेस में पकाया जाएगा। 

4 of 10
Ram rahim
ये भी हैरान करने वाली बात है कि 30 खेल खेलने का दावा करने वाले राम रहीम को जेल प्रशासन ने अनस्किल्ड वर्कर की कैटेगरी में डाला है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गाना गाने, अभिनय करने और अन्य प्रतिभा उन्हें स्किल्ड वर्कर बनाने में काम नहीं आई। 
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim's Products
टीवी और न्यूज पेपर से भी महरूम बाबा
जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल में आम कैदियों के लिए हर बैरक में मनोरंजन के लिए टीवी लगा है। वहीं जेल के कैदी यहां की लाइब्रेरी में जाकर न्यूज पेपर भी पढ़ सकते हैं, लेकिन राम रहीम की कोठरी में न तो टीवी है और न ही वहां न्यूज पेपर आता है।
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim
जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को लाइब्रेरी में भी जाने की इजाजत नहीं है। फिलहाल गुरमीत को जिस कोठरी में जेल प्रशासन ने रखा है, उसके सामने लगे पेड़ों की कटाई छंटाई का काम कर है।
विज्ञापन

7 of 10
राम रहीम - फोटो : SELF
बाबा के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह के मुताबिक राम रहीम कभी सिरसा स्थित अपने डेरे में सेवन स्टार सुविधाओं का लाभ उठाता था और साध्वियों से रोजाना मालिश कराता था। वही राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रोजाना सुबह उठने के बाद अपने कमरे की साफ सफाई के साथ शौचालय की भी सफाई करता है।

8 of 10
Ram Rahim - फोटो : File Photo
यह है राम रहीम की दिनचर्या 
रोजाना सुबह करीब छह बजे राम रहीम को उठा दिया जाता है। शौचालय के बाद वह करीब चालीस मिनट अपनी कोठरी के बराबर में खाली पांच सौ गज जमीन पर सैर करता है। जेल अधिकारी के मुताबिक टहलने के बाद वह अपनी कोठरी और शौचालय की साफ सफाई करता है। उसके बाद वह स्नान करता है। तब तक नाश्ते का समय हो जाता है।

9 of 10
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य
नाश्ते में राम रहीम को अलग अलग दिन दलिया, उबला चना, चाय, दूध दिया जाता है। उसके बाद बाबा कोठरी के सामने पेड़ों की कटाई छंटाई करता है। दोपहर को हल्का खाना खाने के बाद गुरमीत अपने काम लग जाता है। दोपहर की चाय के बाद शाम करीब छह बजे गुरमीत राम रहीम की कोठरी में खाना पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
गुरमीत राम रहीम
शाम को मां द्वारा दी धार्मिक किताब पढ़ता है 
रात के खाने के बाद राम रहीम अपनी मां द्वारा दी गई धार्मिक किताब पढ़ता है। इस बीच कई बार रात के समय उसे रोते भी देखा गया है। बता दें कि वीरवार को गुरमीत राम रहीम की मां उससे जेल में मिलने गईं थीं। इस बीच मां ने उसे दो धार्मिक किताब सहित दो जोड़ी चप्पल, कपड़े दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें