देश में द ग्रेट खली जैसी एक और सनसनी है, जिन्हें देखकर अच्छो-अच्छों के हैरान रह जाते हैं। इन्होंने ऐसी बात कही है, सुनकर सरकार भी सोच में पड़ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
सतनाम सिंह भामरा
हम बात कर रहे हैं, एनबीए के लिए सिलेक्ट हुए पहले भारतीय सतनाम सिंह भामरा की। वह न्यू पब्लिक स्कूल-18 के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को टिप्स देने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि सरकार ने जैसे क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को सरकारी जॉब दी उसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों को भी जॉब देनी चाहिए। उन्होंने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को जॉब देने का स्वागत किया पर कहा कि सरकार को अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी बराबर प्रोत्साहन देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
सतनाम भामरा ने कहा की उनको पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया था। किसी भी खेल को बढ़ावा देने में सरकार का योगदान होता हैं। हर खिलाड़ी को जॉब की टेंशन होती है। अगर सरकार खिलाड़ी को यह सौगात दे तो खिलाड़ियों के लिए इससे अच्छी बात और नहीं कोई हो सकती। बास्केटबाल लीग शुरू करने का फैसला अच्छा हैं। किसी भी खेल को प्रमोट करने के लिए लीग जरूरी हैं।
4 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने कहा की देश में जिन खेलो की लीग शुरू हुई हैं। वह खेल काफी प्रमोट हो रहा हैं। उन्होंने कहा की आप प्रो-कबड्डी लीग को ही देखे। एक समय था जब कबड्डी खेल गायब हो रहा था। पर लीग शुरू होने से इस खेल का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। उन्होंने कहा कि लीग से लाभ है। एक तो खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। अनुभवी के खिलाड़ियों के साथ खेलने से गेम भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
5 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने अपने एनबीए के अनुभव को साझा करते हुए कहा की इसमें पुराने खिलाड़ियों को खेलने के लिए ज्यादा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि एनबीए की कोशिश है कि पुराने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा की इसमें खिलाड़ियों की प्रेक्टिस पर ज्यादा जोर दिया जाता हैं। उन्होंने कहा की खिलाड़ियों की स्पीड, फुट बैग, रनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने कहा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता हैं। उन्होंने कहा की मेरे कुछ दोस्त थे जो मुझे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे। और उन्होंने मुझे एक दिन डब्ल्यूडब्ल्यूई में ले गए थे। लेकिन मैने सोचा की बास्केटबाल को मैने 15 साल दिए हैं। तो 1 दिन में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई कैसे सीख लूगा। उन्होंने कहा कि मेरी लंबाई ग्रेट खली की तरह थी। तो लोगों ने सोचा की में भी ग्रेट खली की तरह फाइट करना शुरू कर दूं।
विज्ञापन
7 of 8
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने भविष्य की योजना के बारे में बताते हुए कहा की मैं बास्केटबाल को ही शहर व देश में प्रमोट करने की कोशिश करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की अगर मेरे पास रुपये आते हैं। तो बास्केटबाल अकादमी खोलूंगा। और राज्य तथा देश के नन्हे व युवा खिलाड़ियों को बास्केटबाल की ट्रेनिंग दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जो खिलाड़ी बेहतर होगा, उससे किसी भी स्कूल में एडमिशन तथा अकादमी की तरफ से स्कालरशिप भी दूंगा।
सतनाम सिंह व इनके सीनियर बास्केटबाल खिलाड़ी जगदीप सिंह ने न्यू पब्लिक स्कूल के नन्हे व युवा बास्केटबाल खिलाड़ियों को इन दोनों इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने खेल के टिप्स दिए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को कहा की आप किसी भी खेल को खेलो लेकिन उसमें सफल होने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोच द्वारा दिए गए आदेशों का जिन खिलाड़ियों ने पालन किया हैं। वहीं आगे गए हैं। उन्होंने कहा की बास्केटबाल खिलाड़ियों को वेट लिफ्टिंग जरूरी हैं।