सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
Sat, 24 Oct 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली के एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव आज सवेरे सड़क पर पड़ा मिला।
सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
वारदात गांव कुमासपुर में अंजाम दी गई। लोगों ने सफेद रंग की कार के पास शव को पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया।
सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन की। मृतक का नाम निरंजन मान बताया जा रहा है।
सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
प्राथमिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और किसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
सोनीपत में दिल्ली के टीचर की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक मृतक दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला था और यहां सरकारी स्कूल में डीपी के पद पर कार्यरत था।