फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी महिला ऑफिसर को बचाने में IAS ऑफिसर की मौत, सस्पेंस बरकरार

Wed, 31 May 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
आशीष द‌हिया
आईएएस अफसर आशीष दहिया की स्विमिंग पूल में डुबने से हुई संदिग्ध मौत ने उनके परिजनों, दोस्तों और विभाग के लोगों का दिल झकझोर दिया है। जानें क्‍या है उनकी डैथ मिस्‍ट्री
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दहिया की मौत पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक गोल्ड मेडलिस्ट अचानक कैसे काल के गाल में समा हो गया। फेसबुक पर उनके दोस्त उनकी मौत पर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके लौटे आईएएस आशीष दहिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली के मुनिरका में आईएफएस एकेडमी के स्वीमिंग पूल में मिला है। वह अपने साथ ट्रेनिंग करने वाले साथियों के संग वहां पार्टी कर रहे थे। 
 

4 of 7
ashish dahiya
यह माना जा रहा है कि आशीष की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है। आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी कर स्वर्ण पदक के साथ लौटे थे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था, लेकिन अब खरखौदा क्षेत्र वासियों में शोक की लहर है। 
विज्ञापन

5 of 7
ashish dahiya
आशीष का शव मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली से खरखौदा स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां शव के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद शव को पैतृक गांव मटिंडू ले जाया गया और वहां आशीष के चचेरे भाई सुशील ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया की चार वर्ष पहले बतौर डीएसपी हिमाचल के सिरमोर जिले में तैनाती हुई थी, लेकिन वह आईएएस बनना चाहते थे और इसके लिए परीक्षा देकर पहली बार में 411वीं रैंक हासिल की। इस रैंकिंग से संतुष्ट न होने के कारण उन्होंने दोबारा सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और 2016 में 53वीं रैंक हासिल की थी। आईएएस की ट्रेनिंग पूरी कर वह 22 मई को ही घर लौटे थे। उनको बुधवार 31 मई को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बतौर एडीसी नौकरी ज्वाइन करनी थी। उससे पहले अशीष ने अपने बैच के साथियों के साथ दिल्ली के आईएफएस एकेडमी में एक पार्टी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
आशीष दहिया की एक के बाद एक उपलब्धियों से जहां घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था, वहीं अचानक हुए इस हादसे से परिवार में गम का पहाड़ टूट गया। परिवार के रुंधे गलों से कुछ भी कहते नहीं बन रहा है। आशीष के परिजनों का कहना है कि इस मामले में जिस तरह की जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें