फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला-चीका,कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
निवर्तमान सरपंच का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। गले में सिर पर बांधने वाले परने से फंदा लगा हुआ था। हत्या या खुदकुशी? क्या है मामला देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

2 of 6
दरअसल हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका के गांव खरकड़ा के निवर्तमान सरपंच मुख्तयार सिंह का शव शुक्रवार को उनके खेत में पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में सिर पर बांधने वाले परने से फंदा लगा हुआ था। मुख्तयार मंगलवार से लापता था और उसकी बाइक कैथल बस स्टैंड के पास मिली है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर गुहला के तत्कालीन एसडीएम पर पैसों के लेनदेने को लेकर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

3 of 6
राजेश प्रजापति अभी फरीदाबाद नगर निगम में संयुक्त आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लखा सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह उसके भाई मुख्तयार सिंह(45) के पास एक फोन आया तो वह बाइक पर सवार होकर घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद घर वालों ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ आने लगा।

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

4 of 6
शाम तक घर नहीं लौटे और तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग खेत की तरफ निकले तो मुख्तयार का शव पेड़ पर लटकता दिखाई दिया। इसकी सूचना देने पर सीवन पुलिस और हेडक्वार्टर डीएसपी टेकन राज शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी कैथल कृष्ण मुरारी ने भी मौका मुआयना किया। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 कैथल को सौंप दी है।
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

5 of 6
लखा सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्तयार का एक हाथ बचपन से ही कटा हुआ था। पेड़ पर चढ़कर फंदा बनाकर फांसी लगा लेना उनके बस में ही नहीं था। उनके भाई का गुहला में एसडीएम रहे राजेश कुमार प्रजापति के साथ मोटा-लेन देन था। उसी चक्कर में उसकी हत्या करवाकर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। मुख्तयार के बदन पर सिर्फ कच्छा व बनियान थे और जूते भी दूर खेत में बने कमरे की छत पर पाए गए हैं। मृतक के परिवार वालों के अनुसार मुख्तयार को तीन दिन तक कहीं रखा गया, बाद में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पेड़ में लटका मिला सरपंच का शव, तस्वीरें

6 of 6
राजेश प्रजापति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद ने बताया कि जिस समय मैं गुहला में एसडीएम था उस समय सभी सरपंचों से मिलना होता था। हो सकता है कि इस दौरान उससे भेंट हुई हो, इसके अलावा मैं उससे कभी नहीं मिला। व्यक्तिगत रूप से न तो उनको जानता हूं और न ही कोई लेनदेन है। पता नहीं मेरे ऊपर ऐसा आरोप क्यों लगाया जा रहा है। वहीं कृष्ण मुरारी, एसपी कैथल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एसडीएम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें