फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

Fri, 23 Oct 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सुनपेड कांड की आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि यमुनानगर में एक दलित युवक को जिंदा जला दिया गया। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

2 of 9
वारदात हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। रादौर जिले के गांव मंसूरपुर में 21 वर्षीय दलित युवक रजत को गांव के ही तीन लोगों ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

3 of 9
बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी भी दलित समुदाय के ही बताए जा रहे हैं। बुरी तरह झुलसे युवक ने अंबाला के मुलाना में एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया।

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

4 of 9
मृतक युवक के पिता मंसूरपुर निवासी केहर सिंह ने ‌गांव के निवर्तमान सरपंच रामस्वरूप और उसके बेटों विनोद और चंद्रभान पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

5 of 9
केहर सिंह ने बताया उनके बड़े बेटे रवि और छोटे रजत का रामस्वरूप के बेटे विनोद से झगड़ा हो गया था। रजत की मां बसो देवी ने इस मामले में रामस्वरूप, उसके बेटे चंद्रभान और विनोद के खिलाफ पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

6 of 9
17 अक्तूबर को पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ही ये तीनों जमानत पर छूट कर आए थे। इसी रंजिश के चलते उन्होंने रजत को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

7 of 9
बुरी तरह झुलसे बेटे रजत को केहर सिंह रादौर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसकी नाजुक हालत के चलते उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रजत को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

8 of 9
रादौर थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर युवक को जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

रंजिश के चलते जिंदा जला दिया युवक, रो देंगे तस्वीरें देखकर

9 of 9
जानकारी के मुताबिक पिछले पंचायती चुनाव में केहर सिंह के परिवार ने रामस्वरूप का साथ दिया था लेकिन इस बार वह रामस्वरूप से विमुख हो गया था। पुलिस इसे भी दोनों परिवारों के बीच रंजिश का कारण मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें