फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

Wed, 30 Sep 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पोर्न साइट विजिट न करें तो इन तरीकों को अपना सकते हैं। इसके अलावा पढ़िए साइबर क्राइम से बचने से उपाय। रिपोर्टः अमरीश शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

2 of 11
साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट साहिल बताते हैं कि आप अपने कंप्यूटर की सेटिंग्स पर जाकर पर पोर्न साइट्स को ब्लॉक कर दें। गूगल में सभी तरह का कंटेंट मिलता है। इसलिए इसकी सेटिंग में जाकर सेफ सर्च का ऑप्शन ऑन रखें। इससे एडल्ट या इस तरह का कोई भी गैर जरूरी कंटेंट कंप्यूटर पर नहीं आएगा। 
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

3 of 11
इन दिनों स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप जैसे गैजेट सबसे अधिक चोरी होते हैं। साइबर एक्सपर्ट कंसल्टेंट अरुण सोनी के अनुसार अपने गैजेट्स में एंटी थेफ्ट ट्रैकिंग साफ्टवेयर ‘प्रे’ को डाउनलोड करें। इससे अगर आपका कोई गैजेट्स चोरी होता है तो आप इंटरनेट की मदद से अपने अकाउंट में जाकर इसे सुरक्षित करने के लिए लॉक कर सकते हैं।

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

4 of 11
लॉक कर देने से कोई भी आपका डाटा नहीं छेड़ सकता। साथ ही जिसके पास आपका गैजेट्स होगा उसकी फोटो आपके अकाउंट में आ जाएगी। स्मार्टफोन और लैपटॉप का कैमरा उसकी फोटो क्लिक कर लेगा, जिसका चोर को पता भी नहीं चलेगा। इससे आप उसकी फोटो पुलिस को देकर उसे पकड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

5 of 11
साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट अरुण सोनी के अनुसार अगर किसी महिला या युवती की फेसबुक या अन्य किसी सोशल साइट पर कोई फेक आईडी बनाता है और उसका गलत इस्तेमाल कर उनकी सामाजिक छवि बिगाड़ता है तो सोशल साइट के हेल्प ऑप्शन पर जाकर इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

6 of 11
इसके बाद साइट की ओर से शिकायत सही है या नहीं, इसकी वेरिफिकेशन के लिए उनकी एक आईडी मांगी जाएगी। उन्हें आईडी स्कैन कर भेजें और साथ ही फेक फेसबुक आईडी के पेज का लिंक भेजें। आईडी और शिकायत कंफर्म होने के 2 से 4 घंटे के अंदर ही फेक आईडी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

7 of 11
साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट साहिल बाग्ला के अनुसार, ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए ये तरीके अपनाएं- कोई फोन कर यह कहे कि वह आपके बैंक से बोल रहा है और कोई भी जानकारी मांगे तो ऐसे व्यक्ति को कोई जानकारी न दें। अगर कोई बार-बार कॉल करे तो पुलिस को कॉल करें। डेबिट या क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर किसी को भी न बताएं।

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

8 of 11
एटीएम से पैसे निकालने से पहले कार्ड स्लॉट को हिला कर देख लें। कहीं किसी ने उस पर फेक मशीन न लगा रखी हो। अगर किसी ने फेक मशीन लगाई होगी तो कार्ड फौरन बाहर निकल आएगा। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान पिन एंटर करते समय ऊपर हाथ रखें, ताकि कोई देख न सके। कई बार साइबर क्रिमिनल एटीएम में हिडन कैमरे लगा देते हैं जो अक्सर आम लोगों को दिखाई नहीं देते।

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

9 of 11
एटीएम में पिन नंबर दबाने से पहले मशीन के बटन चेक कर लें। साइबर क्रिमिनल पिन नंबर पता करने के लिए उस पर टेप लगा देते हैं, जिससे बटन प्रेस करते ही उसकी छाप उस पर आ जाती है और वह आपका पिन आसानी से पता कर लेते हैं। किसी रेस्त्रां या स्टोर पर कार्ड से पेमेंट करते वक्त अपना कार्ड किसी को न दें। बल्कि उनसे मशीन वहीं मंगवा लें। पिन नंबर ऐसे एंटर करें ताकि कोई देख न सके।

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

10 of 11
अगर आप कोई नई ड्रेस खरीदने से पहले उसे पहनकर ट्रायल लेना चाहती हैं और उस शोरूम के ट्रायल रूम में चेंज करने जाती हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वहां कोई हिडन कैमरा न हो। इसके लिए आपके पास दो आसान तरीके हैं-  खुद पूरी तरह से चेक कर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बच्चों को पोर्न साइट से दूर रखने का तरीका, क्लिक कर जानें

11 of 11
हिडन कैमरा तलाशने के लिए इंटरनेट पर ऐसी कई एप मौजूद हैं जो ऐसे छिपे कैमरे को तलाश लेते हैं, क्योंकि हिडन कैमरा चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो उस पर लेंस जरूर होगा और उस पर कहीं न कहीं से लाइट भी जरूर पड़ती है। ऐसे में एप की मदद से उसे आसानी से तलाशा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें