श्यामक डावर मशहूर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर हैं उन्होंने कई फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्रियों को नचाया है। नृत्य के दौरान मशहूर कोरियोग्राफर के विद्यार्थियों के गजब के नृत्य स्टेप्स और मूवमेंट दिखाए। श्यामक डावर के ग्रुप में नन्हे मुन्ने डांसर भी थे जिन्होंने अपने नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया। ग्रुप के नृत्य प्रस्तूति के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर नृत्य देखने में मगन रहे। प्रोग्राम में नृत्य के दौरान श्यामक डावर के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।