फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

Fri, 06 Jun 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
अमृतसर में आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दो गुटों में जमकर तलवारें चलीं। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक 11 साल का बच्चा और टास्क फोर्स के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

2 of 8
संघर्ष अकाल तख्त जत्‍थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह मान को बोलने के लिए माइक न देने पर हुआ।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

3 of 8
एक तरफ टास्क फोर्स के कर्मचारी थे, दूसरी तरफ रेडिकल ग्रुप्स यानी अकाली दल, सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सिख यूथ फेडरेशन भिंडरावाला और दल खालसा के लोग थे।

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

4 of 8
दोनों गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। धक्का-मुक्की हुई और कुछ सिख सदस्यों की पगड़ियां तक उतार दी गईं।  संघर्ष दो बार हुआ। सुबह कार्यक्रम के दौरान, उसके बाद दोपहर में 12 बजे के करीब।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

5 of 8
घायलों को तुरंत गुरू नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खूनी संघर्ष के दौरान पुलिस कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

6 of 8
संघर्ष के बाद रेडिकल ग्रुप के युवा सदस्यों ने अकाल तख्त पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर भर में विरोध प्रदर्शन किया और दुकानें बंद करा दीं।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

7 of 8
इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में खूनी संघर्ष, देखिए लाइव तस्वीरें

8 of 8
अकाल तख्त के जत्‍थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने इसे एक बुरी घटना बताया है। उन्होंने अकाल तख्त से घटना की जांच कराने और दोषियों को सजा देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें