फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'मां हाथ जोड़ती रही, हम चीखते चिल्लाते रहे, पापा नहीं माने- मारा और जला दिया'

Sun, 04 Jun 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
1 of 8
यमुनानगर में पत्नी की हत्या करके शव जलाया
मां हाथ जोड़ती रही और हम चीखते चिल्लाते रहे, पर पापा नहीं माने। मारा और जला दिया। बदहवास बच्चों ने रो-रोकर कत्ल की आंखों देखी कहानी सुनाई।

2 of 8
yamunanagr murder
दिल दहला देने वाली वारदात हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। गांव सारन में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद बच्चों और मां के सामने पत्नी की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का कत्ल किया, फिर उसे घसीटते हुए कमरे से बाहर लाकर टुकड़े किए और खिड़की तोड़कर जला दिया। यह देखकर जहां बच्चे दहशत में हैं, वहां मां भी बदहवास है।

3 of 8
yamunanagr murder
मृतका के दो बच्चे हैं- बेटा जसबीर उर्फ गोलू नौवीं में और बेटी कंवलजीत कौर पांचवीं में गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बच्चों ने बताया कि शराब पीते थे, इस वजह से मम्मी के साथ झगड़ा करते थे और उन्हें मारते पीटते थे। दादा दादी कुछ कहते थे तो उनके साथ भी लड़ाई करते थे। स्कूल से ड्रेस के लिए पैसे मिले थे, उन्हें भी छीनकर ले गए और शराब पी ली।

4 of 8
yamunanagr murder
आरोपी भूपिंद्र की मां बचनकौर ने बताया कि उसे नहीं पता था कि उसका बेटा इतना बेदर्दी होगा। उसे न तो अपनी बच्चों की परवाह थी और न ही मां-बाप की। पिता श्रवण सिंह ने बताया कि रात को वह (श्रवण सिंह) अपनी पत्नी बचन कौर व पोता-पोती के साथ वह एक कमरे में सोया था। वहीं दूसरे कमरे में भूपिंद्र और त्रिलोचन कौर थी।

5 of 8
यमुनानगर में पत्नी की हत्या करके शव जलाया
श्रवण सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे भूपिंद्र कमरे में आ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। फिर मैं पत्नी व बच्चों को लेकर घर से बाहर आ गया और गांव में अपने रिश्तेदारों को बुलाने गया। वापस आया तो देखा कि भूपिंद्र ने त्रिलोचन की हत्या कर उसके शव को जला दिया था। यह देखकर उनके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

6 of 8
यमुनानगर में पत्नी की हत्या करके शव जलाया
श्रवण सिंह ने बताया कि 1990 में परिवार नारनौल से सारन गांव में आया था। दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजस्थान में नौकरी करता है। शादी के बाद से भूपिंद्र शराब ज्यादा पीने लग गया था। वह नशे की हालत में अक्सर परिवार के सदस्यों से मारपीट करता था। शराब के चक्कर में अपने हिस्से आई दो एकड़ जमीन भी बेच दी।

7 of 8
यमुनानगर में पत्नी की हत्या करके शव जलाया
श्रवण सिंह ने बताया कि जब तक शरीर में ताकत रही, काम किया। उसका विरोध भी किया। मगर अब वह भी उससे डर कर रहता था। बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर देता था। कई बार तो खेतों व दूसरों के घरों में रात काटनी पड़ती थी। तीन दिन पहले भी भूपिंद्र ने उसके साथ मारपीट की थी, सभी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

8 of 8
yamunanagr murder
दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी पति भूपिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि भूपिंद्र करीब तीन महीने पहले अपने पिता पर हमले के आरोप में जेल में बंद था। इस दौरान उसकी पत्नी त्रिलोचन कौर हर दिन अपने ससुर के आगे हाथ जोड़ती थी कि पति की जमानत करा दें। बहू की विनती मानकर ससुर ने डेढ़ माह से जेल में बंद बेटे की जमानत कराई थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें