गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए जिस युवक ने ISI से डील कर बम बनाया था अब उसकी मां ने भी अपनी जान दे दी। पढ़िए
विज्ञापन
2 of 7
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब के पटियाला के दर्शन नगर में जिस घर में इंजीनियरिंग का छात्र बम बना रहा था। उसी घर में छात्र की मां ने भी सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
bomb
बता दें कि इस घर में रहने वाले हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके बेटे रजतवीर सिंह ने पुलिस रेड के दौरान सुसाइड कर लिया था। अब घर में केवल मृतक बेटे की मां ही बची थी।
4 of 7
bomb
बेटे पर लगे आरोपों, पति की पुलिस कस्टडी और बेटे की सुसाइड से परेशान किरणजोत ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
Security Alert in Punjab
बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा युवक रजतदीप सिंह चंडीगढ़ की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह युवती का प्यार पाने को उसका पीछा करता था। इससे परेशान हाेकर युवती ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बताया जाता है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। अपनी पिटाई व अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने बम बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
bomb
बताया जाता है कि उसने कई बम बनाकर उनका ट्रायल लिया और पंजाबी यूनिवर्सिटी के पीछे खाली मैदान में कई बार बम विस्फोट किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि पुलिस पिछले दो दिन से युवक का पीछा कर रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ करने के बाद जब पुलिस टीम युवक के पिता के साथ उसके निवास स्थान पर अाज दर्शन नगर कॉलोनी पहुंची। युवक ने पुलिस टीम को आता देख उस पर फायरिंग कर दी। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
फायरिंग रुकने पर पुलिस ने घर में गई तो युवक की लाश मिली। उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पटियला रेंज के आइजी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में बम स्क्वायड चंडीगढ़ से की टीम को बुलाया गया है। घायल पुलिसकर्मी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है