एक पत्नी को नहीं पता था कि अपने फौजी पति को शराब पीने से मना करना उसके लिए इतना खतरनाक होगा, देखिए क्या हश्र किया?
विज्ञापन
2 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
भिवानी जिले में एक फौजी को पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फौजी 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। घटना जिले के गांव उमरावत की है। महिला के परिजनों का कहना है कि हत्या करने बाद फौजी और उसके परिजनों ने इसे खुदकुशी का मामला बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
महिला की मां झज्जर के गांव शेरिया की निवासी मूर्ति देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसने अपनी बेटी 30 वर्षीय कुसुम का विवाह 15 फरवरी 2004 को गांव उमरावत निवासी ओमबीर के साथ की थी। ओमबीर सेना में नौकरी करता है। शादी के बाद से ही ओमबीर व कुसुम के बीच शराब की लत को लेकर विवाद होता रहता था। उसने बताया कि ओमबीर रांची में तैनात था।
4 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
15 दिन पहले वह दीपावली पर 20 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। घर पर पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर गुस्से में आए ओमबीर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कुसुम पर गोली दाग दी। इससे उसकी मौत हो गई। फोन पर ओमबीर के परिजनों ने मायके वालों को कुसुम द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
कुसुम के चाचा अरुण उर्फ पप्पू, मामा गंगाचरण व ममेरे भाई अमित ने बताया कि सूचना मिलने पर वे उमरावत पहुंचे तो फर्श से खून साफ कर परिजन सबूत खत्म करने के प्रयास कर रहे थे और आरोपी ओमबीर गायब था। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआइ रामकिशन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पेास्टमार्स्टम के लिए भिजवाया। कुसुम के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
कुसुम ने खुद मारी है गोली
दूसरी ओर, महिला के के जेठ दिनेश व चाचा ससुर भानूप्रकाश ने कहा कि जिस समय गोली चली उस समय ओमबीर घर पर नहीं था। वह झगड़ा करने के बाद शराब के नशे में घर से बाहर चला गया। इसके बाद कुसुम ने पति की लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी छाती पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अंदर गए तो वह खून से लत-पथ हालत में पड़ी थी।
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने महिला की मां मूर्ति देवी के बयान पर पति ओमबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कर जा रही है। -रामकिशन, जांच अधिकारी सदर थाना भिवानी