फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाड़ दीं बेटी की खुशियां: दामाद के साथ भागी 40 साल की सास... पांच बच्चों की मां है महिला

Fri, 08 Jul 2022 02:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
पंजाब के कपूरथला जिले के एक गांव की 40 वर्षीय महिला अपने दामाद के साथ चली गई। अभी बेटी की शादी को तीन महीने ही हुए थे। पांच दिन पहले ही दामाद ससुराल आया था, जो सास को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नवविवाहिता ने गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में मां और देवर ने अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले के एक गांव निवासी एक युवती का विवाह गुरदासपुर के एक गांव के युवक से हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
नवविवाहिता और उसके देवर ने पुलिस को बताया कि फरार युवक विदेश जाने की कोशिश में था। इस कारण वह सास के साथ कई बार बाहर आता-जाता था। इसी दौरान सास व दामाद में प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ हो गए। 

4 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इसका पता उन्हें तब चला जब पांच दिन पहले युवक अपने ससुराल आया और पासपोर्ट बनवाने के बहाने अपनी सास के साथ कहीं फरार हो गया। सभी रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
40 वर्षीय महिला के पांच बच्चे भी हैं। थाना पुराना शाला के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने शिकायत की पुष्टि की और बताया कि उक्त मामला उनके ध्यान में आया है। फरार हुए सास और दामाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें