फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नशा तस्कर का आरोप लगा हाथ-पैर काटे, अब मामले में आया नया मोड़

Fri, 09 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
1 of 10
Ludhiana Murder
एक युवक पर लड़कियों से छेड़छाड़ और नशा तस्कर का आरोप लगा उसके हाथ-पैर काटने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है, देखिए

2 of 10
Bathinda Murder
पंजाब के बठिंडा के गांव भागीवांदर से नशा तस्कर समझकर निकाला गया युवक वीरवार को गांव के चौराहे पर बुरी तरह जख्मी मिला। युवक के पैर और हाथों पर तेजधार हथियारों के गहरे निशान थे। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

3 of 10
Bathinda Murder
वहीं मृतक सोनू के मौसेरे भाई जगदीश ने आरोप लगाया कि गांव की महिला अकाली सरपंच के बेटे राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

4 of 10
Bathinda Murder
पुलिस के अनुसार वीरवार को थाना तलवंडी साबो पुलिस के पास एक फोन आया था कि विनोद कुमार उर्फ सोनू पर कुछ लोगों ने हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जख्मी सोनू को एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल तलवंडी साबो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

5 of 10
Bathinda Murder
स्थिति उस समय तनावपूर्ण बन गई जब गांव की महिला सरपंच चरनजीत कौर व अकाली नेता मनदीप कौर बराड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र गांववासियों ने जख्मी को उच्च इलाज के लिए रेफर किए जाने में रुकावट डालते अस्पताल को घेर लिया। उनका कहना था कि गांववालों पर मामला दर्ज न किया जाए। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एफआईआर की कापी गांव वासियों को सौंप दी।
विज्ञापन

6 of 10
Bathinda Murder
इस दौरान सोनू के समर्थन में बोल रहे एक युवक को भी गांववालों ने पीटा। पुलिस ने हलका लाठीचार्ज कर उसे छुड़वाया। इस झड़प के दौरान एक गांववासी ने पुलिस अधिकारियों पर उसकी दस्तार उतारने के आरोप लगा दिए जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

7 of 10
Bathinda Murder
गांववासियों के गुस्से को देखते हुए आखिर बड़ी संख्या में फोर्स को बुलाकर एसपी (एच) भूपिंदर सिंह वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की ओर से किसी गांववासी के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के भरोसे के बाद गांववासियों ने जख्मी को किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। गांववासियों ने चेतावनी देते कहा कि अगर पुलिस ने बाद में इस मामले में किसी पर मामला दर्ज किया तो गांववासी तेज संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।

8 of 10
Bathinda Murder
फरीकोट अस्पताल से फोन पर मृतक सोनू के मौसेरे भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई नशा तस्कर नहीं था। गांव की महिला सरपंच के बेटे राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। उसने बताया कि गांव भागीबांदर की अकाली महिला सरपंच के बेटे राजू और सोनू में किसी समय बहुत अच्छे संबंध थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि राजू ने गांव वालों के साथ मिलकर सोनू को नशा तस्कर बताकर गांव से निकलवा दिया।

9 of 10
Bathinda Murder
इसके बाद सोनू अपने परिवार समेत तलवंडी में रहने लगा था। उसने आरोप लगाया कि वीरवार को राजू ने अपने साथियों संग मिलकर सोनू को उसके घर से अगवा किया फिर मारने की नीयत से उसके हाथ पांव काट गांव भागीबांदर के पास फेंक दिया था। उसने आरोप लगाया कि राजू ने गांव की ही अपनी किसी युवा महिला दोस्त के साथ मिलकर गांव वालों को इकट्ठा किया और बाद में उसके भाई को गांव के चौराहे पर लाकर नशा तस्कर का आरोप लगाकर फिर से पीटा।
विज्ञापन

10 of 10
Ludhiana Murder
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर गांव वाले समय से उसके भाई का उपचार होने देते तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं तलवंडी साबो पुलिस थाना प्रभारी जगदीश सिंह का कहना था कि पुलिस के पास युवक की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं आई है और न ही पुलिस ने कोई उसके बयान रिकार्ड किए थे। उन्होंने कहा कि हां, इतना जरूर है। जब वह घायल अवस्था में घटनास्थल पर था तो कुछ पुलिसकर्मियों ने उससे बात की थी। 
Next
AU ऐप में पढ़ें