फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या का खौफनाक बदला, पति-पत्नी और बेटे का कत्ल, तस्वीरें

Sun, 05 Jun 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : amar ujala
मां की हत्या के प्रतिशोध में पानीपत के इसराना में ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया। हरियाणा के थाना इसराना के बांध गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात पड़ोसियों ने पति-पत्नी और उनके एक जवान बेटे की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी राहुल शर्मा और डीएसपी देशराज ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे 50 वर्षीय दलबीर, उसकी पत्नी 48 साल की सरोज और 19 साल के बेटे अंकित की घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : amar ujala
एसएचओ सुरेश पाल ने बताया कि दलबीर के पड़ोसी जयदीप और उसके भाई दीपेंद्र, बहन जयवंती, आजाद के अलावा तीन-चार अन्य लोग धारदार हथियार, खेद को खोदने के काम में आने वाले हथियारों के साथ दलबीर के घर में घुस गए और उन्होंने पति-पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

4 of 5
पानीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : amar ujala
गंभीर चोटें आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। एसपी और डीएसपी ने भी मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। एसएचओ ने बताया कि करीब दो साल पहले दलबीर के दो बेटों ने जयदीप की मां बेदो देवी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : amar ujala
एसएचओ के मुताबिक दलबीर के हत्यारोपी बेटे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। तभी से जयदीप पक्ष उनसे रंजिश रखता था। शुक्रवार को मौका देखकर उन्होंने दलबीर दंपति और उनके छोटे बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जयदीप, उसके भाई दीपेंद्र, बहन जयवंती, आजाद को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें