फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की बेरहमी: रात में दो सगे भाइयों का गला रेता, सुबह सहानुभूति दिखाने लगा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा उसका झूठ

Thu, 28 Apr 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट की सीमा से सटे गांव डाहकुलाड़ा में दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवकों की हत्या का आरोपी परिवार से सहानुभूति भी दिखाता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया और उसे काबू कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव संगराह निवासी 21 वर्षीय विनोद और 19 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। आरोपी घनश्याम भी गांव संगराह का रहने वाला है और रिश्ते में मृतकों का दूर का मामा लगता है। मामला गांव डाहकुलाड़ा का है। बुधवार रात विनोद और अनिल की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुवार सुबह गांव में खबर फैली तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतकों के मामा घनश्याम ने बताया कि रात को कुछ लोग आए और उन्होंने विनोद और अनिल पर दातर से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घनश्याम ने पुलिस को बताया कि आरोपी पठानकोट रेलवे स्टेशन पर गए हैं और भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उसी समय पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंची और वहां से कुछ लोगों को हिरासत लेकर थाने पहुंची लेकिन कहानी झूठी निकली। पुलिस ने घनश्याम से सख्ती से पूछताछ तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी ने माना है कि उसने ही दोनों भाइयों की हत्या की है। 

4 of 5
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो सप्ताह पहले उसकी विनोद और अनिल के साथ कहासुनी हुई थी। उसी दिन से वह उनके कत्ल की योजना बना रहा था। वह पठानकोट से एक दातर खरीदकर लाया। बीती रात पहले उसने अनिल को मारा और उसकी लाश को कंबल में लपेट दिया। सुबह चार बजे विनोद को भी मौत के घाट उतार दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद शोर भी मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी बनाई लेकिन जल्द ही मामले को सुलझा लिया। आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है और जुर्म कुबूल कर लिया है। घनश्याम पर थाना इंदौरा में हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल दातर को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. खुशहाल शर्मा, एसएसपी, कांगड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें