फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार भिड़ंत में दो युवकों की इतनी दर्दनाक मौत, देख न पाओगे

Mon, 13 Feb 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
ट्रक ने फार्च्यूनर कार को टक्कर मारी और दो युवक बीच में ही पिस गए। उसके बाद तबाही का जो मंजर देखने को मिला, उसने रौंगटे खड़े कर दिए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
Mohali accident - फोटो : अमर उजाला
मोहाली से सटे गांव स्वाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात फार्च्यूनर कार व स्क्रैप से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आर्यन सोनी (16) व यश शौकीन (19) के रूप में हुई है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, इस दौरान सड़क पर काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतक सिडनी हाईट्स बैंक्वेट हॉल में अपने दोस्त की शादी अटैंड करने के लिए आए हुए थे। इसके बाद वह शुक्रवार रात 12:20 बजे दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर कार से मोहाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मनीमाजरा से स्क्रैप से भरा ट्रक गोबिंदगढ़ जा रहा था। जब दोनों वाहन स्वाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के आमने सामने पहुंचे तो उनमें टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।

4 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दोनों लड़के अंदर फंस गए, इस दौरान कार के बैलून भी खुल गए थे। हादसे के बारे में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से खून से लथपथ दोनों युवकों को कार से निकाला। इसके बाद उन्हें खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतकों के पैरेंट्स सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। करीब एक बजे शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अच्छे घरों से संबंध रखते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान पैरेंट्स के आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, टक्कर लगने के बाद ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। ट्रक के अगले टायर टूटकर अलग हो गए थे और स्क्रैप सड़क पर बिखर गया था। उसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से रोड के किनारे करवाया। उसके बाद यातायात का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें