फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पकड़ी गई अरबों की हेरोइन, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

Fri, 09 Sep 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक अरब तीस करोड़ की हेरोइन बरामद की, जिसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर में बीएसएफ ने सरहद से दो अलग-अलग जगहों एक अरब तीस करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्तौल और कारतूस समेत दो भारतीय तस्करों को काबू किया है। पकड़े गए तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं, जिनसे गहन पूछताछ की गई है। ये दोनों घटनाएं बीओपी फतेहपुर सेक्टर अमृतसर और बीओपी शाहपुर सेक्टर गुरदासपुर में घटी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि 7 सितंबर को सेक्टर अमृतसर की बीओपी फतेहपुर के पास लगी फेंसिंग के गेट नंबर-87 पर जब किसान कंटीली तार पार खेत में से कामकाज कर गांव लौट रहे थे तो बीएसएफ ने ट्रैक्टर की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर से पांच करोड़ रुपये की एक किलो हेरोइन बरामद हुई। उसी समय बीएसएफ ने सुखदेव सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी छनकाला जिला अमृतसर और दिलबाग सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी पंजोरिया को काबू किया।

4 of 5
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ का कहना है कि इन दोनों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ हैं और हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। उक्त दोनों तस्करों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। डीआईजी कटारिया ने बताया कि गुरदासपुर की बीओपी शाहपुर के पास बीएसएफ की बटालियन 70 के जवान 7 और 8 सितंबर की रात को ढाई बजे गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब में बीएसएफ ने बॉर्डर से पकड़ी अरबों की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
गश्ती के दौरान जवान फेंसिंग के साथ-साथ चल रहे थे कि उन्हें किसी वस्तु फेंकने की आवाज सुनाई दी जिस कारण जवान सतर्क हो गए। जब उस जगह पर सर्च अभियान चलाया तो फेंसिंग में फंसी हुई एक प्लास्टिक की पाइप में 25 किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अरब 25 करोड़ रुपये कीमत है। इसके अलावा एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह कारतूस, एक पाक मोबाइल व दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें