बेमेल प्यार की खातिर पांच लोगों को नहर में फेंकने के मामले में पुलिस के खुलासे के बावजूद तीसरे की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
कार को निकालते बचावकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चालक ओमपाल के परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें जानकारी दी है, कि गाड़ी को दो लड़कों ने नहर में धकेला था और लड़की वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
3 of 12
narora murder case
इसके अलावा मुगीश की सेंट्रो रखने व ले जाने में भी तीसरे की भूमिका पर शक जाहिर किया गया है। इसी मामले में चालक के परिजन व ग्रामीण लखनावली में बैठक कर पुलिस को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
4 of 12
narora murder case
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं स्थित दरगाह गए लोगों की नरौरा नहर में फेंककर हत्या के मामले में पुलिस ने नवादा की प्रीति व उसके प्रेमी मुगीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 12
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस केस में पुलिस अब तक चालक ओमपाल का शव बरामद नहीं कर पार्ई है। वहीं, एक युवक और एक युवती के पांच बेहोश लोगों को नहर में फेंकने की बात ओमपाल के परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
6 of 12
narora murder case
- फोटो : अमर उजाला
ओमपाल की पत्नी इस मामले में पुलिस-प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देकर अनशन पर बैठने की चेतावनी दे चुकी है। अब, ग्रामीण इस मामले में बैठक कर रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
car accident
- फोटो : अमर उजाला
परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने खुद जाकर मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से बात की थी। नरौरा नहर पर पड़ताल करने पर उन्हें जानकारी दी गई थी, कि मौके पर दो गाड़ी पहुंची थी।
8 of 12
car accident
- फोटो : अमर उजाला
लड़की ने गाड़ी से उतरकर पानी पिया था और दो लड़कों ने गाड़ी को नहर में धक्का दिया था। इस दौरान लड़की अलग खड़ी थी। धक्का देने में एक लंबा-तगड़ा युवक बताया गया था। जबकि मुगीश की लंबाई सामान्य है। वहीं, दूसरी गाड़ी मुगीश की सेंट्रो हो सकती है, वह गाड़ी भी पुलिस ने बरामद नहीं की है।
9 of 12
car accident
- फोटो : अमर उजाला
इस केस में पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। चार्जशीट दाखिल करने के लिए नियमानुसार 90 दिन का समय होता है।
10 of 12
car accident
- फोटो : अमर उजाला
अगर निर्र्धारित समय में चार्जशीट दाखिल न की जाए, तो आरोपियों को जमानत मिल सकती है। इसके चलते पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारियों में जुट गई है।
11 of 12
car accident
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 364 (हत्या के लिए अपहरण) और 201 (सबूत या शव छिपाने) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस फ्रूटी की खाली बोतल और नींद की गोलियों के खाली पाउच भी बरामद कर चुकी है।
'अगर कोई दो लड़कों के धक्का देने की जानकारी दे रहा है, तो उसे पुलिस के सामने आना चाहिए। पुलिस इसकी जांच करेगी और अगर कोई तीसरा शामिल होगा, तो उस पर कार्रवार्ई की जाएगी। मुगीश ने सेंट्रो कार मेरठ छोडने की जानकारी दी है और उसकी कार बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।' - सुधीर कुमार त्यागी, कोतवाली प्रभारी कासना