फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः नए साल के पहले दिन एक्सीडेंट, दो युवतियों सहित 3 की मौत

Mon, 02 Jan 2017 09:49 AM IST
भारत भूषण/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
नए साल के पहले दिन तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। न्यू ईयर सेलिब्रेट करके लौट रहे थे कि हादसा हो गया, मृतकों में दो युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
हादसा पंजाब के​ बठिंडा में हुआ। भागू रोड पर तड़के तीन बजे हुए इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवाओं की जान चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। शवों का शवगृह में रखवा दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार शहर के किसी होटल में न्यू ईयर पार्टी मनाने के बाद मोहाली के गांव बलौंगी निवासी गुरदीप सिंह अपनी दोस्त युवतियों दीपिका निवासी बठिंडा व पटियाला निवासी कंवलजोत कौर के साथ कार पर सवार होकर निकला था। भागू रोड गली नंबर छह के लगे साइन बोर्ड को उखाड़ते हुए ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गई। पटियाला निवासी लड़की व गुरदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई और दीपिका ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

4 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दीपिका की छोटी बच्ची है, जो अपने दादा दादी के पास मानसा में रहती है। दीपिका बठिंडा में ब्यूटीशन की नौकरी करती थी। कंवलजोत कौर बठिंडा में दीपिका के पास आई थी। बाद में तीनों न्यू ईयर पार्टी को सेलिब्रेट करने चले गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
दीपिका के पिता कालीचरण ने बताया कि उनकी लड़की ब्यूटीपार्लर का काम करती थी और पटियाला निवासी कंवलजोत कौर मोहाली निवासी लड़के साथ पार्लर में तैयार होने के लिए आई थी । उन्होंने बताया कि उक्त लड़का व लड़की उनकी बेटी को छोड़ने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
मामले की जांच कर रहे एएसआई हरगोबिंद सिंह पटियाला निवासी कंवलजोत कौर के पिता खरड़ में बैंक मैनेजर और माता पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में लेक्चरार हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें