फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भरी क्लास में एक दूसरे को पीटने लगे प्रिंसीपल और टीचर, देखिए फिर क्या हुआ?

Wed, 26 Jul 2017 04:35 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 10
Punjab News
सोचिए, उस समय क्या स्थिति बनी होगी, जब भरी क्लास में ही प्रिंसीपल और टीचर आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...

2 of 10
Punjab News
मामला पंजाब के डेराबस्सी के सरकारी सरकारी हाई स्कूल सुंधरा का है, जहां छात्रों के सामने साइंस टीचर कैलाश रानी तथा स्कूल की मुख्य अध्यापक वीणा बस्सी का आपस में झगड़ा हो गया।

3 of 10
Punjab News
इस दौरान इनमें काफी गाली-गलौच हुआ तथा बात मारपीट तक पहुंच गई। 

4 of 10
Punjab News
अध्यापक कैलाश रानी ने आरोप लगाया कि स्कूल का स्टाफ उनका तबादला करवाना चाहता है, पर कोर्ट ने उस पर रोक लगा थी।

5 of 10
Punjab News
इसी कारण पिछले सप्ताह 2 दिन की छुट्टी के बाद जब वह अपनी हाजिरी लगा रही थी तो मुख्य अध्यापिका उनसे उलझ पड़ी। 
विज्ञापन

6 of 10
Punjab News
इस दौरान अन्य अध्यापकों ने भी उनका साथ दिया। उसने कहा कि वह सीनियर अध्यापक है, फिर भी उसकी यूनियर अध्यापक को वाइस प्रिंसीपल बना दिया गया। 

7 of 10
Punjab News
वहीं मुख्य अध्यापिका वीणा ने कहा कि कैलाश रानी से स्कूल के अन्य अध्यापकों को खतरा है। उन्होंने कई शिक्षकों पर हमला किया है। 

8 of 10
Punjab News
इसलिए वह शिक्षा विभाग से मांग करती है कि कैलाश रानी का तबादला किया जाए। दूसरी तरफ स्कूल कमेटी के चेयरमैन मंजीत सिंह ने कहा कि वह 3-4 साल से स्कूल चला रहे हैं।

9 of 10
Punjab News
अध्यापकों की इन हरकतों की वजह से स्कूल का 10 वीं का परिणाम खराब आया है। स्कूल में हुए झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

10 of 10
Punjab News
स्कूलों में अक्सर छात्रों को तो भिड़ते सुना होगा, पर यहां तो अध्यापक ही आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। 
Next
AU ऐप में पढ़ें