पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और हत्या के आरोपी का दिमाग तो देखिए, एक प्लान के तहत मेडिकल के लिए व्हीलचेयर पर आया और पुलिसवालों को ऐसे चकमा दे गया। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, जहां ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के लिए लाए विभिन्न आपराधिक मामलों का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी ने न चलने का बहाना बनाया। जिस पर पुलिस ने उसे व्हीलचेयर पर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने में पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है। आरोपी के फरार होने की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सीसीटीवी में कैद हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
पुराना हमीदा निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, मारपीट करने और जहर देने का आरोप लगाया था। मामले में 26 मार्च को पुलिस ने आरोपी बग्गा पर केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पर क्षेत्र में हफ्ता वसूली करने का भी आरोप था। इसके अलावा विभिन्न आपराधिक मामले चल रहे थे। बग्गा की पत्नी पुलिस को कई बार उसकी गिरफ्तारी की गुहार लगा चुकी थी, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से दूर था।
4 of 6
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
बीते शुक्रवार को उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने बग्गा को गुप्त सूचना के आधार पर हमीदा से काबू किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए शनिवार देर रात दस बजे उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गई। आरोपी ने न चल पाना का बहाना बनाया। जिस पर पुलिस ने उसके लिए व्हीलचेयर मंगवाई। पुलिस उसे व्हीलचेयर पर बिठाकर मेडिकल कराने के लिए ट्रामा सेंटर के अंदर लेकर गई। वहां पर पुलिस कर्मियों ने उसे अकेला छोड़ दिया। इस दौरान मौका लगते ही वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
व्हीलचेयर पर मेडिकल के लिए आया आरोपी फरार
पहली मंजिल से कूद हुआ फरार
व्हीलचेयर पर अस्पताल में आने वाले आरोपी को देख यह नहीं लग रहा था वह यहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाएगा। सीसीटीवी से मिली फुटेज में भी आरोपी बिल्कुल शांत लग रहा है। कैमरे से मिली फुटेज में दिखाया जा रहा है कि आरोपी व्हीलचेयर पर पुलिस के साथ अस्पताल में आता है। उसके बाद पुलिस कर्मियों के चले जाने पर वह व्हीलचेयर से उठता है और अस्पताल की पहली मंजिल पर चला जाता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी अस्पताल की पहली मंजिल पर बने रेंप से कूदकर फरार हो जाता है।
पंजाब में हत्या का है केस दर्ज
रातभर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी बग्गा पर इससे पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी बग्गा पर पंजाब में हत्या व रंगदारी का केस दर्ज है। वहीं यमुनानगर में हफ्ता वसूली सहित कई गतिविधियों मर्डर करने में भी उसका हाथ। वहीं हमीदा में लोगों से हफ्ता वसूल भी वह करता था। इस मामले में भी पहले वह गिरफ्तार हो चुका है।
अस्पताल से आरोपी के भागने के मामले की जांच की जा रही है। जिस भी पुलिस कर्मी की लापरवाही होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है।
- उषा कुंडू, डीएसपी यमुनानगर