सोनीपत की बेटी को अगवा करके दिल्ली की 'निर्भया' दरिंदगी जैसा अंजाम देकर रोहतक में फेंक दिया गया था। मामले में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन
2 of 7
Rohtak gang rape
युवती संग गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में डीएनए रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों दोस्तों ने युवती संग गैंगरेप किया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि होने से पुलिस की जांच को बल मिला है। पुलिस का दावा है कि मामले की चालान रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। पुलिस मंगलवार को चालान कोर्ट में पेश कर देगी।
विज्ञापन
3 of 7
Rohtak gang rape
रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। कीर्तिनगर निवासी सुमित को सीआईए ने तमंचे सहित पकड़ा तो इस घटना का खुलासा था।
4 of 7
Rohtak gang rape
आरोपी ने बताया था कि वारदात में कबीरपुर का रहने वाला उसका साथी विकास भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। जांच में सामने आया कि सुमित और विकास दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। सुमित ही युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Rohtak gang rape
डीजीपी बीएस संधु ने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि एक माह में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा और पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले में चार माह के भीतर ही फैसला हो जाए।
विज्ञापन
6 of 7
Rohtak gang rape
डीएनए रिपोर्ट आने के अलावा चालान पेश करने में एक और बाधा दूर हो चुकी है। मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ रखा है। आरोपी विकास यादव के कारण यह एक्ट जोड़ा गया था। चालान के साथ युवती का जाति प्रमाण पत्र भी दिया जाना था। पुलिस के मांगने पर परिजनों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की बात कही थी। पुलिस के मांगने के बाद जाति प्रमाण पत्र तैयार कराकर पुलिस को दे दिया गया है।
कोर्ट में चालान पेश करने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था जो अब मिल गई है। डीएनए रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई है। चालान पहले से ही तैयार है। अब चालान जल्द पेश कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक