बारिश के कारण सोमवार को जहां पंचकूला में एक सात साल का बच्चा नाले में बह गया, वहीं बलौंगी में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उधर, पंचकूला के सेक्टर-21 के फ्लाईओवर पर एक कार बारिश के दौरान पलट गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शीशा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
2 of 8
Chandigarh rain
पंचकूला के बुढनपुर से सटी इंदिरा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा पांव फिसलने से लगभग सात फुट गहरे गंदे नाले में जा गिरा। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद नाले के बहाव में बच्चा बह गया। मां ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी तो बीस मिनट के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन ये पुलिस पंचकूला की नहीं चंडीगढ़ की थी। चंडीगढ़ पुलिस ने बच्चे को नहीं तलाशा। कारण था कि यह इलाका चंडीगढ़ पुलिस के अंडर नहीं आता।
विज्ञापन
3 of 8
Chandigarh rain
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई तेज बारिश में इंदिरा कॉलोनी का समीर (7) बड़ी बहन मुस्कान (9) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बरसात तेज थी, इसलिए समीर की मां ‘छोटी’ दोनों बच्चों को बाहर से पकड़कर लाई। लेकिन दोनों चकमा देकर फिर बच्चों के साथ बाहर खेलने लगे। इतने में पास से गुजर रहे नाले के पास बच्चों को सांप दिख गया। बच्चे नाले की तरफ सांप देखने गए। इस बीच समीर का पांव फिसल गया और वह नीचे बह रहे नाले में जा गिरा।
4 of 8
chandigarh rain
जिस ओर बच्चे खड़े थे, वहां ढलान है। पानी के तेज बहाव में सीमर बहने लगा। समीर की बहन मुस्कान ने समीर के नाले में गिरने की सूचना मां को दी। इलाके में बच्चे के पानी में बहने का शोर मच गया और काफी लोग नाले के पास एकत्रित हो गए। लेकिन तेज बहाव देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि कोई उसे बचा ले। सोमवार को देर रात तक लोगों को बच्चा नहीं मिला था। बच्चे का पिता समीर को ढूंढ रहा था।
विज्ञापन
5 of 8
Chandigarh rain
उधर, मोहाली से सटे गांव बलौंगी में सोमवार सुबह बारिश का पानी घरों में घुस गया। इस दौरान एक घर में बारिश का पानी निकालने के दौरान इनर्वटर बंद करते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान रनजीत कौर (40) के रूप में हुई है। महिला का शव फेज-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Chandigarh rain
जानकारी के मुताबिक बारिश से आदर्श कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया। इलाके के लोग अपने-अपने घरों में पानी को निकालने में जुट गए। इस बीच रनजीत कौर व उसकी बेटी पानी निकालने में जुटी हुईं थीं। इस बीच महिला इनर्वटर बंद करने के लिए आगे बढ़ी। जैसे ही वह इनर्वटर का स्विच आफ करने लगी, तभी उसे करंट लग गया। साथ ही जोर से चिल्लाते हुए कमरे में मुंह के बल गिर पड़ी।
विज्ञापन
7 of 8
Chandigarh rain
तीसरा मामला जीरकपुर का है, जहां जब जोरदार बारिश हो रही थी तभी जीरकपुर में एक युवती तेज रफ्तार कार बारिश में भगा रही थी। तभी कार के सामने एक सांड आ गया और उससे बचने के चक्कर में कार पलट गई।
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक कार ओवर स्पीड होने के कारण लड़की संतुलन खो बैठी और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार एक्सिडेंट के बाद लोगों ने देखा कि एक लड़की उसमें फंसी हुई है। कार लॉक होने की वजह से वह दरवाजे नहीं खोल पाई। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर लड़की को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन युवती को कोई चोट नहीं आई है और उसकी जान बच गई।