फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी से संबंध बनाने को जिंदा जला दिया मासूम, तस्वीरें

Wed, 04 May 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया - फोटो : amarujala
पंजाब के अमृतसर में मासूम की जलने से मौत हो गई थी। उस बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया था।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया - फोटो : amarujala
ये खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। जांच में सामने आया कि महिला के किसी गैर मर्द के साथ संबंध थे और बच्चा दोनों के बीच अड़चन बन रहा था इसलिए मां ने ही मासूम पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया - फोटो : amarujala
बीते शनिवार को अस्पताल में बच्चे हरमन ने दम तोड़ दिया था। बच्चे की मां बलजीत कौर ने बच्चे की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले 2 लोगों पर लगाया था लेकिन पुलिस ने खुलासा कर मां बलजीत कौर और उसके प्रेमी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

4 of 5
महिला के किसी गैर मर्द के साथ संबंध थे - फोटो : amarujala
पुलिस के अनुसार आरोपी बलजीत कौर की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी से पहले ही  बलजीत के सतनाम सिंह के साथ संबंध थे और शादी के बाद भी वे मिलते रहे। इस बात को लेकर बलजीत का अपने पति के साथ झगड़ा चलता रहता था। इसी कारण पिछले कई दिनों से बलजीत अपनी मासी के घर आकर रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया - फोटो : amarujala
प्रेमी सतनाम भी कुछ घर छोड़ कर ही रहता था और दोनों हर रोज एक-दूसरे से मिलते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि बच्चा अड़चन पैदा कर रहा था जिस कारण योजना के तहत बच्चे पर तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। बच्चे ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें