फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये तो ट्रेलर था...' सिंगर परमीश वर्मा को FB पर फिर मिली धमकी, 7 चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 18 Apr 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 14
सिंगर परमीश वर्मा
सिंगर परमीश वर्मा को फेसबुक पर फिर से धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। वहीं मामले में कई खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 14
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह
परमीश वर्मा पर जानलेवा हमले की फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने सोमवार को फिर सोशल साइट पर एक पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। दिलप्रीत ने लिखा है कि इस मामले को धर्म से न जोड़ा जाए। हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। अगर सरदार ने गोलियां मारी हैं तो कोई और बात भी हो सकती है। उसने परमीश को धमकी देते हुए लिखा है कि इह तां ट्रेलर सी, जदों मारना होअया ऊदों पचास गोलियां मारके जावांगे।
विज्ञापन

3 of 14
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह
इस पोस्ट के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस द्वारा फेसबुक एकाउंट को चलाने के लिए प्रयोग हो रहे कंप्यूटर के आईपी एड्रेस की पड़ताल की जा रही है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। गैंगस्टर दिलप्रीत को मामले में नामजद कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ फोर्टिस अस्पताल का कहना है कि सिंगर परमीश और उसके दोस्त की सेहत में सुधार हो रहा है।

4 of 14
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह
हमले में हम थे चार, पुलिस किसी को तंग न करे
गैंगस्टर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पुलिस से कहा है कि किसी दूसरे को तंग न करे। इस काम में उसके साथ आकाश महाराष्ट्र, हरिंदर सिंह महाराष्ट्र और सुखप्रीत सिंह बुद्धा शामिल थे। यह पोस्ट उसने सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपलोड की थी। इसमें गैंगस्टर ने करीब तीन लोगों की फोटो साथ अटैच की है। साथ ही इसमें हथियार व अन्य सामान दिखाया है। इसे करीब पांच हजार लोगों ने देखा और शेयर किया है।
विज्ञापन

5 of 14
परमीश वर्मा
परमीश खुद बताएगा हमले का कारण
पंजाबी सिंगर पर हमले के संबंध में गैंगस्टर दिलप्रीत ने लिखा है कि इसका कारण खुद परमीश मीडिया में आकर बताएगा। वहीं फेज-छह सिविल अस्पताल में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास परमीश वर्मा की तरफ से फिरौती को लेकर कोई शिकायत इससे पहले नहीं आई थी। न ही उनको यह पता है कि परमीश ने बिश्नोई गैंग को 25 लाख की रंगदारी दी है।
विज्ञापन

6 of 14
परमीश वर्मा
हमले में हम थे चार, पुलिस किसी को तंग न करे
मोहाली। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पुलिस से कहा है कि किसी दूसरे को तंग न करे। इस काम में उसके साथ आकाश महाराष्ट्र, हरिंदर सिंह महाराष्ट्र और सुखप्रीत सिंह बुद्धा शामिल थे। यह पोस्ट उसने सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपलोड की थी। इसमें गैंगस्टर ने करीब तीन लोगों की फोटो साथ अटैच की है। साथ ही इसमें हथियार व अन्य सामान दिखाया है। इसे करीब पांच हजार लोगों ने देखा और शेयर किया है।
विज्ञापन

7 of 14
परमीश वर्मा
परमीश गोलीकांड में पुलिस ने दो और दबोचे
परमीश गोलीकांड के तार हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से जुड़े हैं। गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि बद्दी पुलिस ने दो लोगों की हिरासत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग माजरी और मानपुरा से हैं। गोलीकांड को लेकर ही इन दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

8 of 14
parmish verma - फोटो : AMAR UJALA
सूत्रों की मानें तो यह मामला अपहरण और फिरौती का धंधा करने वाले गिरोह से जुड़ा है जो बद्दी से संचालित हो रहा है। इस गिरोह ने इससे पूर्व भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन भुक्तभोगी डर के मारे शिकायत करने सामने नहीं आए हैं। सूत्रों ने बताया कि परमीश गोलीकांड मामले में पुलिस ने माजरी के एक युवक को हिरासत में लिया है। इस युवक का काम लोगों का डाटा और फोन नंबर अपने गिरोह सदस्यों तक पहुंचाना था।

9 of 14
Parmish Verma
इसी जानकारी के आधार पर ही गिरोह के सदस्य अपहरण और फिरौती के धंधे को चलाते थे। पुलिस इस मामले में एक स्थानीय उद्यमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस उद्यमी से भी गिरोह फिरौती वसूल चुका है। वहीं परमीश वर्मा गोलीकांड के तार बीबीएन से जुड़ने के बाद यहां दहशत बढ़ गई है। खासकर परमीश गोलीकांड के बाद तो गैंग का डर और भी बढ़ गया है। पंजाब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

10 of 14
Parmish Verma
मामले में अधिकारिक तौर पर बद्दी से फिलहाल एक ही गिरफ्तारी दर्शाई गई है, लेकिन हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ जारी है। उधर, एसपी रानी बिंदू सचदेवा का कहना है कि पंजाब पुलिस ने हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी की ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। इसके अलावा बीबीएन से कोई अन्य गिरफ्तार की सूचना नहीं है। मोहाली पुलिस से भी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। जांच गुप्त तरीके से की जा रही है ताकि मुख्य आरोपी और अन्य को गिरफ्तार किया जा सके।

11 of 14
Parmish Verma
गैंगस्टर दिलप्रीत के जीरकपुर आने की पुलिस के पास था इनपुट
जिस रात पंजाबी सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर मोहाली में हमला हुआ था। उस दिन गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के जीरकपुर में आने संबंधी इनपुट पुलिस के पास भी थे। पुलिस को पक्की खबर थी कि गैंगस्टर जीरकपुर और पंचकूला बार्डर पर अपने किसी जानकार से मिलने आ रहा है। पुलिस की तरफ से बाकायदा जीरकपुर एरिया में नाके लगाए गए थे। साथ ही सिविल ड्रेस में मुलाजिम भी देर रात तक तैनात किए गए थे, लेकिन इसी बीच परमीश पर हमला हो गया।

12 of 14
Parmish Verma
इसके बाद गैंगस्टर ने फेसबुक पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। पता चला है कि जिस एरिया में परमीश पर हमला हुआ था। उसके ठीक पास वाली बिल्डिंग में लगे कैमरे नहीं चलते थे। कंपनी वाले कैमरे बदलने की तैयारी में थे, जिसके बाद पुलिस ने उक्त एरिया में अन्य बिल्डिंगों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। रात का समय होने के कारण हमलावर कौन थे, इसकी पड़ताल करना भी आसान नहीं होगा।

13 of 14
सिंगर परमीश वर्मा
दूसरी ओर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि उनके पास कई इनपुट आते हैं। पुलिस द्वारा उन पर काम किया जाता है। जिक्रयोग है कि कुछ दिन परमीश पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले दूसरे गैंगस्टर संपत नेहरा की इनपुट भी मोहाली में आई थी। इसके बाद मोहाली पुलिस ने खरड़ और आसपास के एरिया को सील कर दिया था। इसकी भनक आरोपी को पहले लग गई थी, ऐसे में वह पकड़े जाने से बच गया था।
विज्ञापन

14 of 14
सिंगर परमीश वर्मा
हालांकि इससे पहले पुलिस ने कई नामी गैंगस्टर मोहाली और खरड़ से ही दबोचे है। इनमें राजस्थान में एक्सिस बैंक लूटने के प्रयास में शामिल आरोपी से लेकर बहादुर खान गैंगस्टर तक शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस बार भी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। सोमवार को मीडिया कर्मियों से एसएसपी ने सवाल किया कि हमले के बाद परमीश की गाड़ी को पुलिस ने नहीं दिखाया। गाड़ी कहां पर है। एसएसपी ने जवाब दिया कि पुलिस जांच कर रही है। गाड़ी के नंबरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमले के बाद आदमी डर जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें