फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः 15 दिन के लिए लाए थे, छुड़ाई गई युवतियों ने किए खुलासे

Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
दो मकानों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर 10 लड़कियां छुड़ाईं, जिन्होंने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के करनाल का है। राजीव पुरम इलाके में शनिवार शाम पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के समय दो लड़के और दो लड़कियों को अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में पाया गया। सभी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
सदर थाना के इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया ने बताया कि लड़कियां मूल रूप से बंगाल, कोलकत्ता और दिल्ली की रहने वाली हैं। वहीं लड़कों की पहचान अनिल निवासी शिव कॉलोनी और रिंकू निवासी रांवर के रूप में हुई। जेल ले जाने के बाद पूछताछ की गई तो कई बातें खुलकर सामने आई।

4 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों ने बताया कि मकान मालिक जगबीर सिंह और उसका साथी कृष्ण दिल्ली से लड़कियों का लाता था और फिर इनसे घर पर ही धंधा कराया था। इसके अलावा एक दंपति भी धंधा कराने में शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों ने बताया कि उन्हें 15 दिन के लिए 20 हजार रुपये में लाया गया था। हर युवती को प्रति ग्राहक 500 रुपये मिलते थे। पिछले कई महीनों से यहां सेक्स रैकेट चल रहा था और वे कई बार यहां आ चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मामले के बारे में एसपी पंकज नैन का कहना है कि धंधे के मुख्य आरोपी जगबीर और कृष्ण अभी फरार है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। यह धंधा काफी समय से चल रहा था और कॉलोनीवासी कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे। इस बार छापा मारा तो रिजल्ट सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें