फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 छात्राएं बोलीं, प्रिंसिपल को निकालो नहीं तो छत से कूद जाएंगी, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
अकेली छात्रा शायद हिम्मत न दिखाती, लेकिन जब प्रिंसिपल की नापाक हरकत की शिकार 14 छात्राएं एकजुट हुईं तो हंगामा तय था। पुलिस भी पिटी। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
मामला, रोहतक के होम्योपैथिक मेडिकल कालेज से जुड़ा है। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें अपने कमरे में बुलाकर बीपी जांच सिखाने के बहाने गलत हरकतें करता था। इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को एनजीओ की महिलाओं और विद्यार्थियों ने जमकर धुना। मामला इतना भड़क गया कि प्राचार्य की जान बचाने पहुंची पुलिस भी चपेटे में आ गई। इधर पुलिस प्राचार्य की जान बचाने की जुगत में थी, उधर कॉलेज में गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन

3 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इंटर्न छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य अपने कमरे में बुलाकर बीपी जांचना सिखाने के नाम पर छेड़खानी करता है। विरोध कर रही छात्राओं ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक छात्रा प्राचार्य के कक्ष से रोती हुई निकली और उसने सारी बात बताई। छात्रा ने बताया कि प्राचार्य ने उसके साथ अपने कक्ष में गलत हरकत की। छात्राओं ने प्राचार्य से बात की तो उन्होंने उल्टे तमीज से पेश आने की बात कही। मामले की जानकारी प्राचार्य की पत्नी को दी गई।

4 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य की पत्नी भी उल्टा उन्हें समझाने लगी कि वे गलत समझ रही हैं। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को 11 बजे कॉलेज के चेयरमैन को बुलाया गया, लेकिन वे 12 बजे तक नहीं आए। चेयरमैन ने कहा कि जांच कमेटी गठित कर देंगे, जिसमें छात्राओं को चार-चार सबूत देने होंगे। इसके बाद पुलिस को फोन किया और 1091 पर भी शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस कालेज में आई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

5 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी छात्राओं को कहा कि वे अपनी अलग-अलग शिकायत लिख कर लाएं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्राओं ने मांग करते हुए कहा कि प्राचार्य को निलंबित करने के अलावा कालेज प्रबंधन के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीजीआई प्रबंधन से मांग की कि हमारा दूसरे कॉलेज में माइग्रेशन कर दिया जाए। छात्राओं ने कॉलेज में अपनी जान को खतरा बताया।
विज्ञापन

6 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
कालेज परिसर में संस्था प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। प्रिंसीपल के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई एवं उसे नौकरी से बर्खास्त न किए जाने की सूरत में छात्राओं ने छत से कूदकर आत्महत्या कर लेने तक की धमकी दे डाली तब कहीं जाकर पुलिस एक्टिव हुई और किसी तरह मान-मनोव्वल कर छात्राओं के गुस्से को शांत करवाया गया। हंगामा करने वालों में खुद विद्यार्थी, उनके परिजन और दिल्ली से पहुंची संजीवनी एनजीओ के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

7 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
बोले प्राचार्य: मेरे खिलाफ साजिश हो रही है। बतौर प्राचार्य यदि किसी को गलती पर डांटता हूं तो ये हड़ताल शुरू कर देते हैं। पहले हड़ताल करने पर कुछ को निलंबित किया। अब इसी बात का बदला लिया जा रहा है। छात्राओं से किसी चीज पर हस्ताक्षर करवाते हैं तो वे फर्जी दस्तखत करती हैं। फर्जी हस्ताक्षर पकड़े जाने पर यह आरोप लगाया जा रहा है। मेरे कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाना या न लगाना प्रबंधन का काम है। यदि कैमरा लगा होता तो सच्चाई सबके सामने होती।
विज्ञापन

8 of 8
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसीपल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
बोली पुलिसः छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कालेज के चेयरमैन से संपर्क किया गया है। पता चला है कि वे दिल्ली में हैं। उनसे भी बात की जाएगी। फिलहाल छात्राओं की शिकायत पर जांच की जाएगी। पुलिस शिकायत के आधार पर प्राचार्य को अपने साथ ले जा रही है।
- गरिमा, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें