'बेटे पैदा कर दो तो मांओं को सिर आंखों पर बिठा लिया जाता है, बेटियां पैदा कर दो तो अपराध हो जाता है। फिर काहे का मदर्स डे'
विज्ञापन
2 of 14
Rohtak gang rape
ये सब कहा उस मां ने, जिसकी बेटी के साथ 9 मई को गैंगरेप किया गया और फिर उसे मारकर शव के साथ बर्बरता की गई। सोनीपत की युवती से दरिंदगी के मामले ने जहां सभी को झकझोर दिया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस वारदात से बड़ी हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन
3 of 14
Rohtak gang rape
हर पार्टी के नेता पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने के साथ ही न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के मंत्री व नेता भी पीड़िता के घर जाकर हर संभव मदद के साथ ही न्याय का भरोसा दिला रहे हैं। पीड़िता के घर रविवार को कई पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा रहा, जहां किसी ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला तो किसी ने पूरा न्याय दिलाने का वादा किया।
4 of 14
Rohtak gang rape
कैबिनेट मंत्री कविता जैन के साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रविवार को पार्टी नेताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे। मंत्री जैन ने मृतका की मां को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिया मां अपने आंसू रोक नहीं सकी। वह मंत्री से लिपटकर रोने लगी और कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी का रेप करके निर्मम हत्या की गई है, उस तरह कोई भी बेटी पैदा नहीं करेगा।
विज्ञापन
5 of 14
Rohtak gang rape
जब बेटियों के साथ इस तरह से घिनौने अपराध होंगे तो बेटियों की चाहत ही खत्म हो जाएगी। इसलिए अगर उनके परिवार के लिए उन्हें कुछ करना है तो वह आरोपियों को फांसी दिलवाए और बेटियों को सुरक्षित कराएं। कविता जैन ने कहा कि हर हाल में बेटी को न्याय दिया जाएगा और इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 14
Rohtak gang rape
वहीं इस घिनौने कृत्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें युवती की ग्रासनली गायब मिली है। युवती के वक्षस्थल पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं। युवती के सिर में चोट के निशान मिले हैं। खोपड़ी में कई तरह के घाव मिले हैं, जिनके चलते उसकी मौत हुई। युवती के चेहरे, जीभ, आंखों, कानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। चेहरे की हालत ऐसी कर दी गई कि पहचानना मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन
7 of 14
Rohtak gang rape
जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि नौ मई को सुमित युवती को विकास की कार में रोहतक ले गया था। वहां एक होटल में खाना खाने के बाद युवती के फोन पर किसी युवक का फोन आया था। इस पर उसने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे सुमित को उसके चरित्र पर संदेह हो गया। इसके बाद सुमित और विकास ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया था।
8 of 14
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
गौरतलब है कि 13 मई को एक महिला के साथ बर्बरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला का मामला सामने आया। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई। यही नहीं दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत किया। घटना 9 मई की है, लेकिन शव 13 मई को बरामद रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से बरामद हुआ।
9 of 14
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
पुलिस के मुताबिक, महिला जिस समय काम से वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया। अपहरणकर्ता किडनैप करने के बाद पीड़िता को किसी सुनसान जगह ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। पोस्टमार्ट्म करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। उसके शरीर के अंदर काफी चोंटे हैं।
10 of 14
rohtak rape
पुलिस ने बताया कि सोनीपत निवासी इस लड़की के माता-पिता ने बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर ही पुलिस ने तलाश शुरू की थी। शव की शिनाख्त के लिए घरवालों को रोहतक बुलाया और उन्होंने शव को पहचान लिया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों से बात करके युवती के दोस्तों और जानकारों की लिस्ट बनाई। इसके लिए आसपास के लोगों से भी बात की।
11 of 14
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर सुमित नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जो युवती को पहले से जानता था। पूछताछ के दौरान उसकी घबराहट और हावभाव देखकर पुलिस को शक होने लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी की सारी चालाकी धरी रह गई। पूछताछ में जो सच सामने आया वो हैरान करने वाला था।
12 of 14
rohtak rape
दरअसल, सुमित युवती को पसंद करता था। वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसे शादी के लिए इनकार कर दिया। बस यही बात सुमित को चुभ गई। वह युवती से बदला लेने की साजिश रचने लगा। उसी साजिश के तहत उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहली युवती का अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। तीन दिन तक उसके साथ हैवानियत का खेल खेला।
13 of 14
rohtak rape
फिर उसे बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। उसकी पहचान छिपाने के लिए गैंगरेप के बाद ईंट और पत्थरों से लड़की का सिर बेरहमी से कुचला दिया। अब पुलिस का कहना है कि लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी। सुमित ने ना सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, बल्कि हत्या से पहले साथियों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। उस पर बेपनाह जुल्म ढाया। तब तक उसे दर्द दिया, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
युवती से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को काबू कर उनसे वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के आरोपों की जांच कराई जाएगी। विशेष जांच दल को जांच सौंपी गई है।
- अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत