मदर्स डे और रविवार होने के चलते माता के दर्शन करने गए थे लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य घर नहीं पहुंच पाया, देखिए कितना भयानक हादसा था...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
family killed in road accident in Phagwara
घटना पंजाब के फगवाड़ा की है, जहां होशियारपुर रोड पर रविवार सुबह एक क्विड कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल है। वहीं हादसे में आठ माह की बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
3 of 8
family killed in road accident in Phagwara
आठ माह की बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। हादसा गांव खुर्रमपुर के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और फरार हो गया। सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है।
4 of 8
family killed in road accident in Phagwara
हादसा रविवार सुबह हुआ। लुधियाना के एक ही परिवार के लोग माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर क्विड कार लौट रहे थे। वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पड़खच्चे उड़ गए और ट्रक में आग तक लग गई। कार में दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित सात लोग सवार थे।
विज्ञापन
5 of 8
family killed in road accident in Phagwara
जानकारी के अनुसार लुधियाना के ताजपुर रोड निवासी कारोबारी सुरिंदर कुमार (40) अपनी पत्नी रीना (35), बेटे राघव (10), मानव (7), साढू विकास (30), उसकी पत्नी शिखा (28) और उनकी बेटी शिविका (आठ माह) के साथ क्विड कार से हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी धाम माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
family killed in road accident in Phagwara
वहां से लौटते समय उनकी कार (पीबी 10 एफएन/2968) की फगवाड़ा के गांव खुर्रमपुर के पास होशियारपुर की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी 10टी/9031) के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक को आग लग गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रीना, राघव, मानव, विकास और शिखा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुरिंदर कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
family killed in road accident in Phagwara
वहीं आठ माह की शिविका बाल-बाल बच गई। उसे मामूली खरोंचे आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ है।
ट्रक काफी तेज गति में था और एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकरा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।