फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गाड़ी में डालकर ले गए थे बराला का पोता और उसका साथी, पुलिस ने भी बयान बदलवाया’

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Fatehabad news
अब एक और बराला कांड सामने आया है, इसबार रेप का आरोप लगा है और वह भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पोते पर। देखिए लड़की ने क्या बोला...
विज्ञापन

2 of 7
Fatehabad news
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पोते के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली पीड़िता और उसकी मां को वारदात के बाद गांव बढ़ईखेड़ा से पलायन करने को मजबूर होना पड़ा था। लगभग डेढ़ माह से वे फतेहाबाद के एक गांव (पीड़िता ने सुरक्षा कारणों से लोकेशन ना देने का आग्रह किया है) में शरण लिए हुए थी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : DEMO Pics
इस बीच बुधवार सुबह हुए नाटकीय घटनाक्रम में पीड़िता और उसकी मां अपने एक रिश्तेदार के साथ टोहाना के गांव बढ़ईखेड़ा में लौट आईं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वे स्थायी रूप से गांव बढ़ईखेड़ा आए हैं या वापस अपने वर्तमान ठिकाने पर लौटेंगी।

4 of 7
Fatehabad news
बुधवार को मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने सीधे-सीधे पुलिस पर बराला के दबाव में काम करने का आरोप जड़ा। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि टोहाना पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दबाव में आकर उसके बयान बदलवाए। 26 मई को हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसी याचिका के आधार पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से 31 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन

5 of 7
मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने दो एसएचओ पर भी आरोप लगाए हैं कि इन दोनों ने उस पर दबाव डाला और ये बयान देने को कहा कि उसे अपने परिवार से खतरा है और वह उनके साथ नहीं जाना चाहती। पीड़िता ने कहा है कि सदर एसएचओ प्रदीप ने उसे तत्कालीन भूना एसएचओ बिमला देवी के पास भेजा था, जिन्होंने उस पर दबाव दिया था और मजबूरी में उसे लिखना पड़ा था कि वह पारिवारिक समस्या के चलते खुद दोनों के साथ गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
demo pic
पीड़िता ने सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे पर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकार में शामिल लोगों के बच्चे लड़कियों के साथ गलत कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में वर्णिका को देखकर उसे हिम्मत आई और इसलिए वह मीडिया के सामने आने की हिम्मत जुटा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदीप श्योराण, सदर थाना प्रभारी, टोहाना
पीड़िता ने बयान कोर्ट में दिए थे तो इस मामले में मेरे या किसी अन्य पुलिस अधिकारी के दबाव की बात कहां से आती है। विक्रम और कुलदीप के खिलाफ किडनैपिंग का केस अभी स्टैंड कर रहा है। अगर पीड़िता अब कोई नया बयान देती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।
- प्रदीप श्योराण, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें