एक घर में जायदाद का बंटवारा खूनी हो गया। भाई-भाई की लड़ाई में एक 9 साल के मासूम की बलि चढ़ गई, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Ludhiana Murder
घटना पंजाब के लुधियाना की है, पुलिस के अनुसार मोहम्मद हुसैन और जमाल मास्टर सगे भाई है और दोनों अलग-अलग काम करते है। जमाल मास्टर की आजाद नगर में जैकेट बनाने की नूर गारमेंट के नाम से फैक्टरी है। घरेलू जायदाद का उनके बीच बटवारा हुआ था।
विज्ञापन
3 of 7
Ludhiana Murder
उस दौरान फैसला हुआ था कि मास्टर जमाल अपने भाई मोहम्मद हुसैन को दो लाख रुपये देंगे। जमाल काफी समय से भाई को उक्त रुपये दे नहीं रहा था। मंगलवार की रात मोहम्मद हुसैन अपने बेटे शहनवाज के साथ पैसे लेने के लिए उसकी फैक्टरी चले गए। इसी दौरान वहां कहासुनी हो गई।
4 of 7
Ludhiana Murder
बात बढ़ने पर कहासुनी हाथापाई में बदल गई और जमाल ने पास में पड़ी कैंची से पहले अपने भाई पर वार करना चाहा, लेकिन वह बच गया तो उसने अपने भतीजे शहनवाज (9) पर ही वार कर उसे घायल कर दिया और फैक्टरी को ताला लगाकर फरार हो गया। मोहम्मद हुसैन बेटे शहनवाज को पास के निजी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
Ludhiana Murder
जांच के बाद पुलिस ने शहनवाज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार डॉ. कुलवंत और डॉ. राजीव पर आधारित एक बोर्ड ने नवाज के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान नवाज के चेहरे और गले पर दो वार कैंची मिले। गले पर हुए वार की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
Ludhiana Murder
सूचना मिलने के बाद एसीपी पूर्वी पवन चौधरी, थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ विजय कुमार सहित पुलिस पार्टी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहम्मद हुसैन की शिकायत पर उसके सगे भाई जमाल मास्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। आरोपी अपने पूरे परिवार को लेकर फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई
घटना का पता चलते ही मोहम्मद हुसैन का घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। इस बीच शाह हुसैन की माता जैसमीन का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने रोते हुए कहा कि चंद पलों में उसकी दुनिया उजड़ गई। जिस बेटे को उसने बड़े लाड प्यार से पाला वह उसकी आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ गया। खुदा आरोपी को कभी माफ नहीं करेगा। जिसने उसके फूल से बच्चे को उससे छीन लिया। शाह हुसैन सावन माडल स्कूल में तीसरी का छात्र था।