मौत के लिए छह लोगों को बताया जिम्मेदार
वहीं एसीपी पलविंदर सिंह का कहना है कि गीता कॉलोनी में काशी नगर के रहने वाले दीपक चाहल ने तेल डालकर खुद को आग लगाई थी। इसका खुलासा उस वीडियो से हुआ है, जो उसने मरने से पहले रिकॉर्ड किया था। जिसमें वह कह रहा है कि उसने पांच लीटर पेट्रोल खरीद लिया है, वह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेगा। वीडियो में उसने मौत के लिए कथित पत्नी के पिता, भाई, बुआ व दादी के साथ मोहल्ले के दो लोगों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने थाना भार्गव कैंप में सभी छह आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।