साइबर कैफे की आड़ में लड़कियां से कराती थी 'गंदा काम', लेकिन पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्यों वे जिस्म बेचती थीं। इसके अलावा कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
2 of 9
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास स्थित एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया गया। धंधे की सरगना निकली बबली नाम की एक महिला। पुलिस ने बबली और साइबर कैफे संचालक खिड़वाली गांव के बिंटू पर केस दर्ज कर लिया है, पर फिलहाल दोनों फरार हैं। पूछताछ में पकड़ी गई लड़कियों ने सेक्टर 4 में रहने वाली महिला बबली के बारे में पुलिस को बताया।
3 of 9
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
सोनू पंजाब से बड़ा रैकैट
लड़कियों ने बताया कि पूरे रोहतक में बबली ही देह व्यापार का सबसे बड़ा रैकेट चला रही है। शहर के कई नामी गिरामी होटलों और साइबर कैफे से बबली का सीधा संपर्क हैं। उसने दिल्ली में रहने वाली आसाम, बिहार, पश्चिम बंगाल की लड़कियों को अपने नेटवर्क में जोड़ रखा है। बबली ने उनसे कई बार सैक्स रैकेट की किंग कही जाने वाली सोनू पंजाबन से बड़ा गिरोह खड़ा करने की बात कही है। उसने सोनू पंजाबन के गिरोह से जुड़ी रही कई लड़कियों को अपने साथ भी मिला रखा है।
4 of 9
सेक्स रैकेट
रेवाड़ी की रहने वाली है बबली
बबली मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली है। वहां पर भी उसके खिलाफ केस दर्ज बताए जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले रोहतक पुलिस ने भी उसे देह व्यापार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में वो जमानत पर है। बबली हरियाणा के अलावा यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार में महिलाओं को देह व्यापार के लिए भेजती है। बबली को वर्ष 2013 में शिवाजी कालोनी एसएचओ रही गरिमा ने तीन युवतियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय बबली को जेल भेज दिया गया था। बबली पर विभिन्न थानों में 8 से अधिक केस दर्ज है।
5 of 9
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
चेटिंग के जरिए ग्राहकों से संपर्क
बबली विभिन्न स्थानों के ग्राहक एवं अन्य लोगों से चैटिंग के जरिए संपर्क में रहती है। कई होटल संचालक भी महिला के संपर्क में है। वह व्हाट्सएस पर ही महिला और युवतियों के फोटो भेजकर ग्राहक बनाती है। भेजने से पहले युवतियों और महिलाओं की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राहक और होटल संचालक से 5 मिनट बात कराई जाती थी। पांच मिनट में ग्राहक और होटल मालिक की कई महिलाओं से बात कराई जाती है। जिसे बुलाने के लिए चुना जाता है, उन्हें संबंधित जिले के होटल या फिर रेस्टोरेंट में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
देह व्यापार
5 से 10 हजार रुपये, कोडवर्ड में बात
पुलिस की पूछताछ में महिलाओं एवं युवतियों ने बताया कि एक रात की कीमत पांच से 10 हजार रुपये लगती थी।कुल रकम की आधी होटलों और कैफेज को जाती है। लड़कियां बबली को भी कमीशन देती हैं। वह एक महिला से कमीशन के तौर पर 300 से एक हजार रुपये तक लेती है। लड़कियों ने बताया कि वह कोड वर्ड में एक दूसरे के संपर्क में रहती थीं। बबली अक्सर लग्जरी गाड़ियों में सैर करती है। कई बार वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ कुल्लू मनाली से लेकर देहरादून भी घूमने के लिए गई थी। इसके अलावा वह हर माह दिल्ली भी जाती रहती है।
7 of 9
sex racket
- फोटो : amar ujala
मोबाइल, डायरी खोलेगी राज
साइबर कैफे में छापेमारी से बरामद मोबाइल, डायरी व रजिस्टर देह व्यापार के धंधे से जुड़े लोगों का राज खोलेगा। जिनमें कई लोगों के मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है। गिरोह की सरगना बबली के संबंध सफेदपोशों से भी होने की आशंका जताई जा रही है। महिला थाना इंस्पेक्टर गरिमा और अर्बन स्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
8 of 9
हरियाणा में देह व्यापार
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि शीला बाईपास स्थित एक मकान में बिहार, आसाम और दिल्ली से युवतियां लाकर जिस्मफरोशी कराई जाती थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और महिलाओं को पुलिस ने दबोचा। इससे पहले पुलिस ने शीला बाइपास के पास ही एक साइबर कैफे से दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के कुछ देर बाद ही मकान पर छापा मारा गया, जहां से चार महिलाओं-युवतियों को पकड़ा गया। इस मकान के बारे में साइबर कैफे से पकड़ी गई लड़कियों ने बताया था।
गिरोह की सरगना बबली की तलाश में हरियाणा के अलावा दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरोह की सरगना को पकड़ लिया जाएगा। - गरिमा, इंस्पेक्टर, महिला थाना