फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने मुंह के नीचे रखी रायफल और दबा दिया ट्रिगर, देखिए फिर क्या हुआ?

Mon, 17 Oct 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी ने मुंह के नीचे रायफल रखी और उसका ट्रिगर दबा दिया उसके बाद जो हुआ किसी से देखा नही गया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद कोर्ट के मालखाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने रविवार को सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सिपाही बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान था और इसी कारण ही उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी
मृतक पुलिसकर्मी सूबे सिंह आदमपुर के गांव ढाणी मोहब्बतपुर का रहने वाला था। उसके पिता मानसिंह आदमपुर ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन रह चुके हैं। हुडा चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि सूबे सिंह की ड्यूटी कोर्ट परिसर में मालखाने के गेट पर थी। यहां शिफ्टों में ड्यूटी करता था।

4 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात उसकी ड्यूटी रात 1:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक थी। रात को सूबे सिंह तकरीबन 12:30 बजे ड्यूटी करने पहुंचा। उसके आने पर पहले से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भीतर जाकर सो गया। वह पुलिसकर्मी जब सुबह उठकर बाथरूम जाने लगा तो उसने देखा कि सूबे सिंह का खून से लथपथ शव मालखाने के गेट के पास पड़ा था। उसकी राइफल भी पास ही पड़ी है। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी
उसने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। एएसपी गंगाराम पूनियां, सिटी एसएचओ दिनेश, हुडा चौकी इंचार्ज कुलदीप मौके पर पहुंचे। मृतक के शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक सूबे सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी
पुलिस ने पुलिसकर्मी के शव को सामान्य अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। सूबे सिंह का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। बताया जा रहा है कि वह हार्ट और शुगर की बीमारी से ग्रसित था और इसी के कारण परेशानी में उसने ऐसा कदम उठा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी
कोर्ट परिसर में मालखाने के दूसरे पुलिसकर्मी ने बताया कि मृतक सूबे सिंह एक माह पहले ही यहां ड्यूटी पर आया था। इससे पहले वो पुरानी पुलिस लाइन की गार्द में तैनात था। सूबे सिंह ने कभी भी अपनी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उसके इस कदम से कोर्ट ड्यूटी में तैनात बाकी साथी सकते में हैं। पुलिसकर्मी इस कदर सदमे में हैं कि सवाल पूछे जाने पर ही रुआंसे हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें