फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे देश की राजधानी के इतने करीब पहुंचे नक्सली, ये 13 बातें खोल देंगी पूरी कहानी

Mon, 17 Oct 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात करने के इरादे से छिपे 9 संदिग्ध नक्सलियों को शनिवार रात एटीएस की टीम ने दबोच लिया। उनके कब्जे से 06 पिस्टल 50 कारतूस 03 कार 13 मोबाइल 45 जिलेटिन छड़े 125 डेटोनेटर 02 लैपटॉप जब्त किया गया। नीचे व आगे की स्लाइ़ड्स में पढ़‌िए इस एटीएस ऑपरेशन से जुड़ी 13 प्रमुख बातेंः
दो महिलाएं भी शामिल-
गिरफ्तार संदिग्ध में से दो बिहार के वांछित इनामी नक्सली भी बताए जाते हैं। बताते हैं कि 9 में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से एक नक्सली हाथ लगा। उसी से पूछताछ के आधार पर हिंडन विहार में शनिवार को छापा मारा गया।
विज्ञापन

2 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
6 महीने से रह रहे थे-
एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, पिछले छह महीने पहले हिंडन विहार आटा चक्की गली नंबर-3 के एक मकान में संदिग्ध लोगों ने किराये पर मकान लिया था। बाहरी खुफिया एजेंसियों ने इसकी सूचना एटीएस को दी। पिछले काफी दिनों से सर्विलांस की मदद से एटीएम टीम गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सूत्र बताते हैं कि संदिग्ध नक्सली दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी वारदात के इरादे से शनिवार को एकत्र हुए।
विज्ञापन

3 of 13
noida naksali
शनिवार सवेरे से ही हो रहा था इंतजार
एटीएस के कमांडो और अधिकारियों की टीम शनिवार सवेरे से ही इंतजार कर रही थी। रात करीब 8.30 बजे कई गाड़ियों में सवार कमांडो व टीम ने पूरे घर को घेर लिया और दो महिलाओं समेत 7 नक्सलियों को धर दबोचा। पूरे मकान की तलाशी लेने के बाद कमरे में मिले सामान को भी जब्त कर लिया गया और सभी को पूछताछ के लिए गुप्त स्थान पर ले जाया गया।

4 of 13
बरामद सामान को रखती एटीएस टीम - फोटो : राजन राय
आज हुई प्रेस कांफ्रेंस-
सूचना पाकर एसएसपी व एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। र‌व‌िवार दोपहर में आईजी एटीएस असीम अरुण, नोएडा एसएसपी ऑफिस में दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया क‌ि नक्सलियों को अपने पुराने इलाको से वसूली करने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में अपना बेस बनाने का फैसला किया। इससे पहले की उन्हें कोई बड़ी सफलता म‌िलती एटीएस ने उनके पूरे गैंग को पकड़ ल‌‌िया। मौके पर बरामद कार गाजियाबाद के किसी पवन कुमार झा के नाम बताई जा रही है। एटीएस के छापा मारते ही थाना सेक्टर-49 के हिंडन विहार के आसपास के लोग जमा हो गए। हालांकि शुरुआत में अफवाह फैली कि काले कपड़े पहने कमांडो ने आतंकवादी पकड़ लिए हैं, लेकिन देर रात इन्हें नक्सली बताया गया।
विज्ञापन

5 of 13
noida naksali
नोएडा पुल‌िस की खुली पोल, पहले भी ऐसा हो चुका है
दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने के इरादे से छिपे छह संदिग्ध नक्सलियों को एटीएस टीम ने दबोचकर नोएडा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दिसंबर 2013 में भी पश्चिम बंगाल की पुलिस नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से दो आतंकवादियों को पकड़कर ले गए थी, तब भी स्थानीय पुलिस को जानकारी गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चली थी। एटीएस के कमांडो ने इतनी फुर्ती से कार्रवाई की कि स्थानीय पुलिस को जब तक जानकारी मिलती टीम जा चुकी थी।
विज्ञापन

6 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
दो लोग जाते थे दुकान से सामान खरीदने
हिंडन विहार के निवासियों के मुताबिक, करीब 6 माह से जिस मकान में संदिग्ध नक्सली रह रहे थे, वहां पर रात में लोगों का आना जाना रहता था। दो लोग उनमें ऐसे थे जो दुकानों से सामान खरीदने अक्सर आते जाते रहते थे। उनकी बातों से ऐसा लगता था कि यह लोग क्षेत्र की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मकान में दो लड़कियां भी थीं, लेकिन वे बाहर नहीं देखी गईं।
विज्ञापन

7 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
गैरसुनियोजित ढंग से बसा है इलाका ज‌हां रह रहे थे नक्सली
दरअसल, हिंडन विहार का काफी बड़ा इलाका प्राधिकरण के सुनियोजित बसावट में नहीं आता है। एक तरह से अवैध रूप से बसा हुआ है। लोगों ने प्लॉट लेकर उसे कई मंजिलों में बदल लिया और फ्लैट बनाकर बेच डाले। कुछ गलियां तो इतनी पतली हो गईं कि वहां पर वाहनों का जाना मुश्किल होता है। ऐसे में संदिग्ध नक्सली या आतंकवादियों को छिपने में यह महफूज जगह है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर पुलिस का आना भी नहीं रहता है और मकान मालिक पैसे के लालच में किसी को भी किराये पर मकान दे देते हैं।

8 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
नहीं कराया जाता क‌िराएदारों का सत्यापन
यहां किरायेदारों का सत्यापन भी नहीं कराया जाता। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि इन दिनों आतंकवादियों को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है। जगह-जगह चेकिंग भी होती रहती है, लेकिन स्थानीय खुफिया विभाग को इनकी भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं जिस मकान में किराये पर संदिग्ध रह रहे थे, उस मकान मालिक के हावभाव भी ठीक नहीं बताए जा रहे हैं। एटीएस और स्थानीय पुलिस के निशाने पर मकान मालिक भी है। उसने कुछ और प्लॉट खरीदकर फ्लैट बेचे हैं।

9 of 13
noida naksali - फोटो : राज
अवैध हथियारों के सौदे की आशंका
सेक्टर-49 स्थित हिंडन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-13 में संदिग्ध नक्सलियों ने 8 हजार रुपये के किराये पर फ्लैट लिया था। इनमें से एक बम बनाने में एक्सपर्ट है।

10 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
छापा मारने से पहले इस तरह की पूरी तैयारी
मौके से बम बनाने का काफी सामान भी मिला है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का इनपुट मिलने के बाद एटीएस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि संदिग्ध लोगों के पास आधुनिक हथियार, बम, ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री भी है। एटीएस ने बड़ी ही सावधानी से सादा कपड़ों में मकान की निगरानी की। संदिग्ध कब आते हैं और कब जाते हैं, पहले पूरी योजना तैयारी की।

11 of 13
नक्सल‌‌ियों के कार की डूप्लीकेट चाबी बनाता शख्स - फोटो : राजन राय
सभी भागने के रास्तों को बंद करवाया
इसके बाद छापा मारने से पहले हिंडन विहार अपार्टमेंट की घेराबंदी के साथ ही छत पर भी कंमाडो ने पोजीशन ले ली। साथ ही, जितने भी भागने के रास्ते थे, सभी पर टीम तैनात हो गई। बताते हैं नक्सली दिल्ली-एनसीआर में दहशत फैलाने की साजिश के साथ-साथ अवैध हथियारों का सौदा भी कर रहे थे।

12 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
आसपास के लोगों को दी थी छुपने की हिदायत
सूत्रों के मुताबिक तीन दिन से एटीएस के कमांडो रेकी कर रहे थे। एक नक्सली को दिल्ली से गिरफ्तार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी आपरेशन को अंजाम देने से पहले एटीएस के कमांडो ने आसपास के लोगों को हिदायत दी कि सभी लोग अपने-अपने घरों में छिप जाओ। यहां पर आतंकवादी छिपे हैं। इतना सुनते ही लोग डर के मारे कांपने लगे।
विज्ञापन

13 of 13
noida naksali - फोटो : राजन राय
ये हैं पकड़े गए नक्स‌ल‌ियों के नाम-
(1) रंजीत पासवान उर्फ सन्तोष पुत्र मल्लू पासवान नि निचोट थाना इलिहा जिला चन्दोली यूपी (बम बनाने में है निपुण) थाना चैन पुर, जनपद कैमूर से वांटेड 
(2)पवन झारखंड उर्फ भाई जी पुत्र दिनेश झा निवासी रुद्रपुर थाना मधुबनी बिहार 
(3)सचिन कुमार पुत्र डालचन्द नि बिलासपुर थाना दनकौर ग्रेटर नोएडा 
(4)कृष्णा कुमार राम पुत्र शिवबचन नि मुरही थाना सासाराम बिहार (बम बनाने में है निपुण)
(5)सूरज पुत्र तेजपाल नि फतेहाबाद बुलन्दशहर (लोकल संपर्क जिससे मिलकर अपराध करने की तैयारी थी)
(6)आशीष सारस्वत पुत्र  देवेन्द्र सारस्वत  नि चण्डौस अलीगढ
(7)सुनील कुमार यादव पुत्र गुप्तेश्वर सिंह निवासी डिलियां थाना सासाराम बिहार
(8)ब्रज किशोर तोमर उर्फ लल्लू पुत्र मनवीर सिंह निवासी थानपुर थाना चण्डौस अलीगढ
(9)शैलेंद्र कुमार पुत्र हीरा प्रसाद राम नि मोहल्ला चीनी मिल, बक्सर थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें