सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। डीजीपी ने कहा, मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। डीएसपी जिवबा डालवी ने कहा, सोनाली को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था। बाकी पोस्टमार्टम के बाद असलियत सामने आएगी। सोनाली की बहन ने कहा, मौत से कुछ समय पहले सोनाली ने मां को फोन कर खाने में कुछ गड़बड़ होने की शिकायत की थी। सोनाली ने बताया था कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत हो रही है।