फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर निकला मोदी का खास 'इंजीनियर', ऐसे चलाए 2000 के जाली नोट

Tue, 06 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
पीएम मोदी के डिजिटल प्रोजेक्ट में शामिल 'इंजीनियर' ने 2 करोड़ कीमत के 2000 के जाली नोट बाजार में चलाने के लिए गजब तकनीक अपनाई।
विज्ञापन

2 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
मोहाली में 42 लाख की जाली करेंसी के साथ पकड़े गए मास्टरमाइंड अभिनव के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। उन्होंने जिन लोगों को 500 और 1000 पुराने नोट बदलकर ठगा था। उनसे लिए गए पैसों को पांच खातों में जमा करवाया था। ताकि उनकी इनकम पर कोई असर न पड़े। पुलिस को पता चला है कि उक्त आरोपियों ने प्राइवेट सेक्टर के पांच नामी बैंकों में पैसे जमा करवाए थे। पांच खातों में तीन अभिनव की कंपनी के नाम पर चल रहे हैं। जबकि दो खाते उसके पर्सनल हैं।
विज्ञापन

3 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
वहीं, अब पुलिस इस एंगल पर भी काम रही है कि नोटबंदी के बाद इन खातों में अभिनव व उसके साथियों ने कितने पैसे जमा करवाए थे। वहीं, खातों की क्रेडिट लिमिट कितनी थी। इसके लिए सोमवार को पुलिस की एक टीम उक्त बैंकों से संपर्क करेगी। ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, पुलिस यह मानकर चल रही है कि उक्त लोग पूरी प्लानिंग से जाली करेंसी के कारोबार में उतरे थे।

4 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
जिक्रयोग है कि पुलिस ने 29 नवंबर को तीन आरोपियों अभिनव वर्मा, उसकी कजिन विशाखा व सूरज नागपाल को जगतपुरा से पकड़ा था। वह हरियाणा नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार में जाली करेंसी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को काबू करते समय बताया था कि उनके पास से 42 लाख की जाली करेंसी मिली है। सारे नोट दो-दो हजार के थे। वहीं, नोटबंदी के बाद पुलिस की यह सबसे बड़ी जाली करेंसी की रिकवरी थी।
विज्ञापन

5 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मैसूर जाएगी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम: पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जो नोट बनाए थे। वह नोट ओरिजनल नोट बनाने के लिए प्रयोग होने वाले कागज से बने थे। ऐसे में अब पुलिस की टीम मैसूर की उक्त पेपर मिल में अपनी फॉरेंसिक टीम भेजेगी। जो वहां से पेपर लाकर उसकी लैब में जांच करवाएगी। साथ ही आरोपियों की करतूत से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
सोशल साइट्स व मेल आईडी खंगाल रही पुलिस: दूसरी तरफ, पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मौजूदगी में रविवार को उनकी विभिन्न सोशल साइट्स खोली है। जिनमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत कई अन्य साइट्स शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस आरोपियों की ईमेल को भी चेक कर रही है। पुलिस उनके संपर्क में चल रहे लोगों पर नजर रख रही है। साथ ही, पुलिस यह भी पता करने में जुटी हुई है कि आखिर आरोपियों के संपर्क में कौन से लोग हैं।
विज्ञापन

7 of 8
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
प्रमोद व हर्ष पर टिकी कहानी: पुलिस की कहानी अब प्रमोद व हर्ष पर आकर टिक गई है। दोनों आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सोहाना थाने के एसएचओ हरसिमरन बल ने कहा कि उक्त आरोपियों के पकड़ में आने के बाद इस कहानी से पर्दा उठ जाएगा। पुलिस की टीमों ने एक बार कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

8 of 8
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ऑडी कार अब तक बनी है पहेली: पुलिस के लिए आरोपियों से मौके पर पकड़ी गई ऑडी कार अब तक पहेली बनी हुई है। क्योंकि उस पर हरियाणा का वीआईपी नंबर लगा हुआ है। जो हरियाणा के अफसरों और मंत्रियों को जारी होता है। दो छुट्टियां आ जाने के कारण नंबर की जांच अधर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें