फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी पिकअप और 5 लोगों की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी

Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
भोग से लौट रहे थे कि कार नहर में गिर गई और 5 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
हादसा पंजाब के संगरूर में गांव लड्डा के पास हुआ। संगरूर के हरिपुरा बस्ती और गांव मंगवाल के कुछ परिवार गांव अलाल (शेरपुर) में एक भोग समागम में शामिल होने के बाद संगरूर लौट रहे थे। जब वह गांव लड्डा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नहर में गिर गई।
विज्ञापन

3 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
जैसे ही कार नहर में गिरी, चीख पुकार मच गई। यह देखते ही आसपास के लोग दौड़े आए और घायलों को बाहर निकाला। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हरिपुरा के रहने वाले दो सगे बहन-भाई सुखमनप्रीत (4 साल), करन (12), मंगवाल निवासी स्वर्णजीत कौर (40) और गुरदेव कौर (70) को मृत करार दे दिया।

4 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
वहीं, डॉक्टरों ने घायलों में से बारह लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया। कुल अठारह लोगों को पटियाला रेफर किया गया, जिनमें से हरमीत कौर (50) ने भी अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
घायलों में सतनाम सिंह (30), जसवंत कौर (40), परमजीत कौर (33), बलवीर कौर (45) बोबी (13), सतवंत सिंह (63), अवतार सिंह (40), जरनैल कौर (60), अमन (30), विजय (20), जसवंत कौर (30) निर्मल कौर, जसवीर कौर, निक्की, सुखविंदर कौर, परविंदर कौर, अमनदीप कौर सभी निवासी मंगवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संगरूर में नहर में गिरी पिकअप, पांच लोगों की मौत
थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सेहत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि घायलों का सही और समय रहते इलाज हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें