मोहाली के हॉस्टल वीडियो कांड में आरोपियों के फोन सबसे अहम कड़ी हैं क्योंकि इन्हीं में सारे राज कैद हैं। तीनों आरोपियों के फोन फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं, जहां सभी की व्हाट्सएप चैट, डिवाइस का डाटा और सोशल मीडिया एप आईडी की जांच की जाएगी। सोमवार को आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने अदालत के सामने यह बात रखी।