कैंपस पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं। सन्नी आरोपी लड़की का ब्यॉयफ्रेंड है जबकि रंकेज उसका दोस्त है। आरोपियों के वकील ने अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में खुद कहा कि पता चला है कि वायरल करने की नीयत से एक लड़की का वीडियो बना था। यह वीडियो किसका और कहां है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आरोपी लड़की ने अदालत में कहा कि उसने अपना वीडियो सन्नी को भेजा है। वकील ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है।