फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ससुराल पहुंचा युवक, सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, फिर उठाया ये कदम

Wed, 24 Feb 2021 02:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Yamuna nagar news - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में यूपी के शामली से अपनी ससुराल में आए व्यक्ति ने घर के अंदर सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रात करीब दो बजे आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पत्नी और साली को आग लगाने के बाद आरोपी ने खुद को भी आग लगा ली। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में झुलसे व्यक्ति व दोनों बहनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां से व्यक्ति की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दोनों बहनों का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थानाभवन निवासी रविंद्र कुमार (32) की शादी कुछ साल पहले शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (28) के साथ हुई थी। लक्ष्मी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक ठीक चलता रहा। लेकिन इसके बाद रविंद्र कुमार नशा करने लगा। नशा करने के बाद वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

2 of 5
आग से जला बेड और अन्य सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगभग दो माह पहले इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसकी बेटी ने इसकी शिकायत  थानाभवन थाने में दी थी। इसके बाद से ही लक्ष्मी अपने मायके शिवपुरी बी में आकर रहने लगी। तभी से वह यहां रह रही थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे रविंद्र नशे की हालत में अपनी ससुराल में आया। लक्ष्मी के मायके वालों का कहना है कि उसने उन्हें धमकी दी कि वह खुद को आग लगा लेगा और लक्ष्मी को भी जला देगा। लेकिन उसके नशे में होने के कारण किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। वह काफी देर तक हंगामा करता रहा। इसके बाद मायके वालों ने उसे भगा दिया। लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि रविंद्र के चले जाने के बाद वह आधी रात तक जागते रहे। इसके बाद उसकी बेटी लक्ष्मी व सीमा एक कमरे में सो गई। वह दूसरे कमरे में जाकर सो गए। रात करीब दो बजे आरोपी रविंद्र दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा।
विज्ञापन

3 of 5
आग से जली कुर्सी और जमीन पर पड़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी रविंद्र लक्ष्मी के कमरे में गया। जाते ही आरोपी ने कमरे में सो रही उसकी पत्नी लक्ष्मी व साली सीमा पर तेल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही वे हड़बड़ा कर उठीं और शोर मचाया। कुछ ही देर में कमरे में आग लग गई। परिजन व आसपास के घरों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वे लोग जब आरोपी रविंद्र को पकड़ने लगे तो उसने अपने ऊपर भी तेल डाल लिया और आग लगा दी। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद आग लगने से झुलसे तीनों को अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि आरोपी रविंद्र नशा करता है। इसी के चलते उसकी बेटी व रविंद्र में विवाद होता था। पहले भी रविंद्र उसकी बेटी को जान से खत्म करने की धमकी दे चुका है।

4 of 5
आग से जले कपड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार देर शाम जब वह घर आया तब भी नशे में था। तब भी उसने लक्ष्मी को जिंदा जलाने व खुद भी जल जाने की बात कही थी। लेकिन उसके नशे में होने की वजह से उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। तब तो वह चला गया था। लेकिन रात को फिर आया और उसकी सो रही बेटियों को आग लगा दी। लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि जब भी रविंद्र और लक्ष्मी के बीच झगड़ा होता था तो उसकी छोटी बेटी सीमा बीच बचाव करती थी। इस दौरान वह अपनी बहन लक्ष्मी का साथ देती थी। उन्हें आशंका है कि इसी खुन्नस में रविंद्र ने उसकी छोटी बेटी सीमा को भी आग के हवाले किया। जब उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उनसे बचने के लिए उसने खुद को भी आग लगा दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में लक्ष्मी और उसकी छोटी बहन सीमा रजाई लेकर बेड पर सोई हुई थी। रविंद्र ने जैसे ही तेल डालकर आग लगाई तो बेड पर पड़ी रजाई व कपड़ों में आग की लपटे उठ पड़ी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में चारों तरफ आग फैल गई। शोर सुनकर कुछ ही क्षणों में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू पाया। गांधी नगर थाने के एसएचओ जसबीर सिंह ने कहा कि देर रात शिवपुरी बी कालोनी में पत्नी व साली को आग लगाने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए। लक्ष्मी के बयान पर उसके पति रविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी का पीजीआई में अस्पताल चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें