चर्च के बाहर खड़े पादरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सारी वारदात पास में लगे CCTV कैमरें में कैद हो गई, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Ludhiana Murder
घटना पंजाब के लुधियाना की है, शनिवार रात 8.45 बजे पीरु बंदा मोहल्ला में टैंपल ऑफ गॉड चर्च के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे पादरी को काले रंग के पलसर मोटरसाइकिल पर आए 2 हत्यारों ने गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
3 of 8
Ludhiana Murder
1 गोली पादरी के सिर और 2 छाती मेें लगी। लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार दौरान मौत हो गई।
4 of 8
Ludhiana Murder
फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक काले रंग के मोटरसाइकिल पर आकर फायरिंग करते है, उन्होनें मुंह पर रूमाल बांधे हुए है। पुलिस को मौके से दो खोल भी बरामद हुए है। सूत्रों की मानें तो दोनों खोल अलग-अलग है,जो इस बात की तरफ इशारा करते है दोनों हत्यारों के पास रिवाल्वर थे।
विज्ञापन
5 of 8
Ludhiana Murder
चर्च में खेल रहे डेविड (11) और सैमुअल (17) ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वे एकदम से मेन गेट की तरफ भागे। उन्होनें देखा कि दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर ही गोलियां चला रहे है और एकदम से भाग गए। तभी चर्च के अंदर से केयर सिंह भागकर बाहर आया और बच्चें संध्या ने पास से कार में गुजर रहे लोगों को रोका और कार में उठाकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
6 of 8
Ludhiana Murder
सी.पी. ढोके के अनुसार मृतक पादरी की पहचान सुलतान मसीह (53) के रूप में हुई है। वे चर्च के अंदर ही अपनी पत्नी सर्बजीत और बेटे अलीशाह (26) हनोक (18) के साथ रहता था और अंदर ही जरूरतमंद बच्चों को फ्री में पढ़ाया जाता था।
विज्ञापन
7 of 8
Ludhiana Murder
सी.पी. ढोके के अनुसार मृतक पादरी रात में चर्च के बाहर खड़े फोन पर बात कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। चर्च में लगे कैमरों और आसपास के कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, कुलदीप सिंह वैद्य, संजय तलवाड़ पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना धरना जारी रखा।