फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ऐसे पकड़ कर ले गई

Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
6 साल की बच्ची, जिससे पहले रेप किया गया फिर उसके गुप्तांग में 24 सेंटीमीटर की लकड़ी घुसाकर उसकी हत्या कर दी गई। ये घटना रूह कंपा देने वाली थी।
विज्ञापन

2 of 9
Hisar Rape
हिसार के उकलाना में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या में गिरफ्तार किए गया आरोपी बस्ती के नजदीक रहने वाला युवक सोमपाल निकला। एसआईटी सोमपाल को शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रियेट किया। जिसमें अपराध करने की घटना को उसी तरह से दोहराया गया। 
विज्ञापन

3 of 9
Hisar Rape
आरोपी ने पुलिस कर्मियों के आगे चलते-चलते पूरी घटना को उसी तरह से दिखाया। जिसमें बताया कि उसने बच्ची को कहां दबोचा था। उसके बाद वह गली में आगे बढ़ा और बताया कि उसने यहां बच्ची से गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर चलकर पैर से इशारा करते हुए बताया कि यहां से एक लकड़ी उठाकर बेहद शर्मनाक हरकत की थी। जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई थी। बच्ची बेहोश होने पर वह फरार हो गया था। फिर उसकी मौत हो गई थी। 

4 of 9
Hisar Rape
स्मैक नशेड़ी है आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमपाल ने अपराध की साजिश कई दिन पहले रच ली थी। स्मैक के नशे का आदी है। उसने बच्ची को कई बार टॉफी दी थी। जिससे बच्ची उस पर विश्वास करने लगी थी। घटना वाली रात करीब 12 बजे छत पर ऊंची आवाज में सोमपाल ने डेक बजाया था। वह नीचे उतरकर गली में आया था। बच्ची की मां बाहर आई थी और आरोपी को देखकर अंदर चली गई थी। उसे नींद आ गई थी। सोमपाल का मानना था कि डेक पर तेज गाने बजने पर मासूम को नींद में खलल होगा।
विज्ञापन

5 of 9
Hisar Rape
 कुछ देर बाद बच्ची झुग्गी से बाहर निकली तो सोमपाल ने उसे दबोच लिया था और पास में उससे गलत काम किया था। फिर उसने कुछ दूरी पर पड़ी एक लकड़ी उठाई थी और बच्ची के संवेदनशील अंगों में डाल दी थी। परिजनों को 9 दिसंबर की सुबह गली में बच्ची का शव मिला था। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन

6 of 9
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मीडिया से छिपाती रही आरोपी को
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जयपाल सिंह टीम सदस्यों के साथ आरोपी सोमपाल को सिविल अस्पताल में लाए थे। पुलिस चाहती थी कि मीडिया कर्मी आरोपी की फोटो न खींचे। इसलिए पुलिस कर्मी गुपचुप तरीके से आरोपी को गाड़ी में अस्पताल के पिछली तरफ लाए। वहां से उसे सीएमओ ऑफिस लाया गया। 
विज्ञापन

7 of 9
Hisar Rape
तब तक मीडिया कर्मी अस्पताल परिसर में पुलिस द्वारा आरोपी को लाने का इंतजार कर रहे थे। तभी सादे लिबास में अकेला पुलिस कर्मी अस्पताल की पार्क की ग्रिल के ऊपर से उतारकर आरोपी को लाने लगा। मीडिया कर्मियों को इसकी भनक लग गई और वे आरोपी की फोटो लेने दौड़े। काफी पुलिस कर्मी दौड़कर आरोपी के पास पहुंचे और उसे घेरे में लेकर शॉल ओढ़ा दिया।

8 of 9
हिसार में बच्ची के साथ रेप
भारी संख्या में पुलिस तैनात थी 
पुलिस आरोपी को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल में लाने वाली थी। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जयपाल सिंह के अलावा वहां उकलाना थाना एचएचओ संदीप कुमार, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, एसपी सिक्योरिटी शाखा इंचार्ज अमरजीत सिंह, नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी कृष्णलाल, बस अड्डा चौकी प्रभारी सूरजभान और भारी संख्या में पुलिस व सीआईडी कर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन

9 of 9
हिसार में बच्ची के साथ रेप
आरोपी को भेजा एक दिन के रिमांड पर 
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी तरन्नुम खान की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि उससे गहराई से पूछताछ करनी है। अदालत ने पुलिस का तर्क सुनने के बाद उसका एक दिन का रिमांड मंजूर कर लिया। अब पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें