निरंकारी सत्संग भवन में अपने बेटे के शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें देख आंखे नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 8
murder in dehradun
पटेलनगर कोतवाली के सेवला कलां निवासी सोनू कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन और परिचित मौके पर पहुंच गए। परिवार की महिलाओं का तो रोते-रोते बुरा हाल था। उनकी चीख पुकार से सत्संग भवन में गमगीन माहौल बन गया था।
विज्ञापन
3 of 8
murder in dehradun
महिलाओं को संभालने के लिए महिला कांस्टेबलों को लगाना पड़ा। सोनू के पिता राजबीर सिंह ठेकेदार हैं और काफी समय से संत निरंकारी भवन से जुडे़ हैं।
4 of 8
murder in dehradun
सोनू बृहस्पतिवार को सेवा करने को सत्संग भवन आए थे। परिजनों का आरोप है कि सोनू को साजिश के तहत मारा गया है, क्योंकि कोई उन्हें बुलाकर लाया था।
विज्ञापन
5 of 8
murder in dehradun
बता दें, कि हरिद्वार बाईपास पर निर्माणाधीन संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार सुबह चौकीदार और सेवादार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रुद्रप्रयाग गौरती गांव निवासी कमल राम (42) यहां चौकीदार के रूप में कार्यरत थे, जबकि पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र सोनू कुमार निवासी सेवला कलां रात में यहां सेवादार के रूप में रुका था।
विज्ञापन
6 of 8
nirankari
शुक्रवार सुबह साढे़ आठ बजे के करीब इन दोनों के शव भराव वाले हिस्से में पड़े मिले। रात भर खुले आसमान के नीचे पड़े होने के कारण दोनों शव बुरी तरह अकड़े हुए थे। जाहिर तौर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे, मगर कमल राम के पेट के हिस्से की हड्डी टूटी हुई नजर आई और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
nirankari
सोनू कुमार के शरीर और हाथ पर कुछ घसीटने के निशान मिले हैं। दो शव मिलने की सूचना पर डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल और एसपी सिटी प्रदीप राय आदि के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शाम के समय दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।